अयोध्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम के लिए जा रहे थे बाहर
अयोध्या के पटरंगा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत। फाइल फोटो
HighLights
अयोध्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की मौत।
गनौली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा।
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने रास्ते में दम तोड़ा।
संवाद सूत्र, पटरंगा (अयोध्या)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गनौली गांव के पास शनिवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार थे। कटघरा गांव निवासी राम प्रकाश रावत तथा अघावननगर निवासी चंदे दोनों की ससुराल पुराय गांव में है। दोनों रिश्तेदार किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे।
सुबह जब उनकी बाइक गनौली गांव के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हाईवे चौकी पटरंगा के उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, लेकिन रास्ते में दोनों दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विधायक रामचंद्र यादव ने भी सीएचसी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। हाइवे चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।