विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya News: आधार कार्ड है, तभी हो पाएंगे रामलला के दर्शन; पास बनवाने के लिए ट्रस्ट का नया नियम लागू

Published: Wed, 27 Nov 2024 07:49 PM (IST)

रामलला के दर्शन के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन पास ...और पढ़ें

रामलला का दर्शन पास बनवाने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। (तस्वीर जागरण)
रामलला का दर्शन पास बनवाने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। (तस्वीर जागरण)

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। यदि आप रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं तो अपने साथ आधार कार्ड जरूर रख लें। बिना आधार नंबर के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आपका दर्शन पास नहीं बनाएगा। दर्शन पास के लिए आधार नंबर अनिवार्य करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और सॉफ्टवेयर अपडेट कर ट्रायल किया जा रहा है।

रामजन्मभूमि परिसर के निकट रामकचहरी मंदिर स्थित तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में तो बुधवार को ही इसे लागू कर दिया गया है। तीर्थ सेवा केंद्र पर भी यह निर्देश पहुंच गया है। कई दूर दराज से आए भक्तों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि वे सुगम पास के लिए परेशान थे।

पहले से इस बार का नियम बदल गया

अभी तक पास के लिए समूह के एक भक्त का आधार नंबर व अन्य का नाम, उम्र व एक मोबाइल नंबर की जरूरत होती थी। जब पास बन जाता था तो दिए मोबाइल नंबर पर पास बनने का मैसेज आ जाता था। इसे दिखाकर काउंटर से पास लेकर वीआइपी रास्ते से जाकर रामलला का दर्शन भक्त करते थे।

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण में कितने करोड़ रुपये हुए खर्च? अनुमानित लागत आई सामने, जल्द पूरा होगा दूसरी मंजिल का काम

विशिष्ट पास भी इसी तरह बनता रहा। अब तक रामलला की आरती के लिए तो प्रत्येक चार दर्शनार्थियों पर एक आधार कार्ड की जरूरत होती थी, लेकिन अब इन सब में भी समूह के प्रत्येक दर्शनार्थियों को आधार नंबर देना होगा तभी पास बन सकेंगे।

रामलला के दर्शन को हर रोज 6 स्लॉट बुक

रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन छह स्लॉट नियत हैं। सुबह सात से नौ, 9 से 11 व दोपहर एक से तीन बजे, तीन से पांच, शाम पांच से सात और सात से रात्रि नौ बजे तक दर्शन की सुविधा है। हर स्लॉट में 600 सुगम व 50 विशिष्ट पास बनाए जाते हैं। 

विशिष्ट पास ट्रस्टियों के अनुमोदन से बनते हैं, जबकि सुगम पास काउंटर से भी बन जाते हैं। मंदिर व्यवस्था के प्रमुख गोपाल राव ने बताया कि दर्शन में आधार नंबर को अनिवार्य बना दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक दर्शनार्थी का ब्योरा संचित रहे। कोशिश है कि दर्शन पास में आधार नंबर अनिवार्य रूप से लागू हो। काउंटरों पर दर्शन या आरती पास बनवाने के लिए एक फॉर्म भी भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- 500 वर्षों का समाधान दो वर्ष में हो गया… सीएम योगी ने कहा- समय रहते उपचार करते तो सदियों तक गुलामी न रहती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।