Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले मंदिर में रंग, प्रार्थना व कीर्तन मंडप के शिखर भी होंगे पूर्ण, तेज हुआ निर्माण कार्य

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 11:05 AM (GMT+05:30)

    राजा राम की नगरी अयोध्‍या में राम मंद‍िर का न‍िर्माण तेजी से हो रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले मंदिर में रंग प्रार्थना व कीर्तन मंडप के शिख ...और पढ़ें

    Ram Mandir: रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयार‍ियां तेज
    Ram Mandir: रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयार‍ियां तेज

    प्रवीण तिवारी, अयोध्या। जैसे-जैसे रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे रामनगरी में तैयारियां भी धरातल पर आकार लेती दिख रही हैं। मंदिर के भूतल की फिनिशिंग तेजी से चल रही है। फर्श पर सफेद मार्बल लगाया जा रहा है। इस समय मंदिर का प्रथम तल निर्मित हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव तक कार्यदायी संस्था को मंदिर के दो शिखर पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब चार मंडपों के शिखर तैयार किये जाने हैं।

    अभी तक सिर्फ नृत्य मंडप का शिखर ही पूर्ण हो सका है। इस समय रंग मंडप, प्रार्थना व कीर्तन मंडप के शिखर का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी के अनुसार मंदिर में मुख्य शिखर के अतिरिक्त पांच शिखर होंगे, जिसमें नृत्य, गूढ़, रंग, प्रार्थना, कीर्तन मंडप का शिखर है। मुख्य शिखर व गूढ़ मंडप का निर्माण प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद प्रारंभ होगा।

    कार्यदायी संस्था नित्य मंदिर निर्माण की प्रगति से ट्रस्ट के सदस्यों को अवगत कराती है। प्रत्येक 15 दिन पर बैठक में निर्माण की समीक्षा होती है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसी योजना के सापेक्ष कार्य चल रहा है।

    एक किलोमीटर लंबी सड़क भी बनने की ओर अयोध्या

    राम मंदिर परिसर के विकास के क्रम में यहां सड़क निर्मित हो रही है। प्रथम चरण में एक किलोमीटर लंबी सड़क बननी है, जिसका फाउंडेशन पूर्ण हो गया है। अब इस पर कंक्रीट व मंडाना स्टोन लगाया जाएगा। यह कार्य भी दिसंबर के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। सड़कें आवश्यकतानुसार अलग-अलग लंबाई की हैं।

    खबरें और भी

    प्राण प्रतिष्ठा पर दीयों से रोशन करें घर: सांसद लल्लू सिंह

    अमानीगंज ब्लाक के बिरौली झाम रामजानकी मंदिर व अनूसूचित बस्ती अमावां छीटन गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद लल्लू सिंह ने कहाकि पांच सौ वर्षों के संघर्ष के उपरांत रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समय आने वाला है। 22 जनवरी को पूरी दुनिया भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव को देखेगी। उन्होंने आह्वान किया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रत्येक घर में दीयों को अवश्य प्रज्वलित करें। आस पास के मंदिर में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करें, जिसमें गांव के प्रत्येक व्यक्ति की उपस्थिति का प्रयास हो। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा, जरूरतमंदों को आवास, शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन निश्शुल्क दिया गया है।

    आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख रुपये तक के उपचार की व्यवस्था की गई है। चौपाल के दौरान राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि, बेसहारा मवेशी आदि से संबंधित समस्याएं लोगों ने रखी। सांसद ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। इस अवसर पर रामउजागिर तिवारी, रतिपाल, रामअवतार, राममिलन कनौजिया, रामबालक, बाबूलाल, रामअचल पाठक, जय गुप्ता, गयाप्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: हे बांकेबिहारी! टीम इंडिया को दिलाओ विश्वकप; भारत के विश्व विजेता बनने के लिए हुआ अनुष्ठान

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखने आज अहमदाबाद जाएंगे PM मोदी, स्टेडियम के चारों और रहेगा जवानों का पहरा