यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya News: किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से हुआ था निर्माण
बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। विधायक ने बताया कि इस मामले में प ...और पढ़ें

HighLights
- दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान ने अवैध कब्जे में बनाई थी बेकरी
- बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी शिकायत
संवाद सूत्र, जागरण अयोध्या। किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को बुलडोजर चल गया। यह बेकरी सरकारी भूमि और एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि को अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई थी।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार की जांच में यह अवैध कब्जा मिला था। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राज करन नय्यर पूरी कार्रवाई के दौरान पूराकलंदर थाना में डटे थे और पल पल की जानकारी प्राप्त करते रहे।

गत सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। आरोप है कि सपा का भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसका सहयोगी राजू ढाई महीने से भयादोहन कर हिंदू किशोरी का दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी जब गर्भवती हुई तो मामला उजागर हुआ। पूराकलंदर थाना में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।

इसे भी पढ़ें- SO व चौकी प्रभारी निलंबित, CM Yogi ने DGP को दिए निर्देश- कोई भी अपराधी बचने न पाए
शुक्रवार को बीकापुर विधायक अमित सिंह के साथ पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मुलाकात के बात थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता को निलंबित किया गया है।
खबरें और भी

इससे पूर्व सीएम ने उस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया था। शुक्रवार को राजस्व टीम ने आरोपी की बेकरी की जांच की थी, जिसमें अवैध कब्जा पाया गया था। आरोप है कि इसी बेकरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी, जिसके आधार पर उसका भयादोहन किया जा रहा था।
.jpeg)
इसे भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर सपा नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नौकर भी शामिल
वहीं इस मामले में एक अन्य प्राथमिकी सपा नेता व भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद रशीद और जय सिंह राणा पर कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है। दोनों पर महिला अस्पताल में जाकर पीड़िता और उनके स्वजन को सुलह के लिए धमकाने का आरोप है।