'मेरा जीवन खुली किताब, सच सामने आएगा', इस्तीफे के बाद चंपत राय ने रामभक्तों के नाम लिखी चिट्ठी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय ने X पर एक चिट्ठी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने ...और पढ़ें
-1783430634622_m.webp)
चंपत राय।
HighLights
चंपत राय ने चढ़ावा चोरी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी।
SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट का चिट्ठी में जिक्र किया।
अंतिम रिपोर्ट के बाद सभी सवालों का देंगे जवाब।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के द्वारा एक्स (X) पर पोस्ट की गई चट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बारे में बात की है। इस चिट्ठी में उन्होंने एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में भी जिक्र किया है।
चिट्ठी में क्या-क्या लिखा?
चंपतराय ने चिट्ठी में लिखा "पिछले 7 जून 2026 से, श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर कई लोगों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है, मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को सम्पन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है।
धीरज धर्म मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिअहिं चारी। pic.twitter.com/PHtGs95ass
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) July 7, 2026
हालांकि, यह 'परम गोपनीय' थी। आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाए जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सभी सत्य सामने आ जाएगा। मैं संगठन द्वारा अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष है। जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। सभी को आदर पूर्वक नमन।"
