विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अन्याय करने वाले अफसर जेल जाएंगे, भाजपा सरकार सिर्फ 6 महीने की मेहमान'; अयोध्या में बोले चंद्रशेखर 

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:07 AM (IST)

चंद्रशेखर आजाद ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 85% लोगों के हक पर 15% लोग काबिज हैं।

आरडी इंटर कॉलेज सुचित्तागंज में आयोजित सभा को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर

आरडी इंटर कॉलेज सुचित्तागंज में आयोजित सभा को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर

HighLights

  1. 85 प्रतिशत लोगों के हक पर 15 प्रतिशत काबिज।

  2. पुलिसकर्मियों की 8 घंटे ड्यूटी, वेतन विसंगति दूर करने की मांग।

  3. सरकार पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, अयोध्या। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेश कुमार के समर्थन में आरडी इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा झूठे मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

पार्टी बदले की राजनीति में नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों की आठ घंटे की ड्यूटी, वेतन विसंगतियां दूर करने और बॉर्डर स्कीम खत्म करने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज 85 प्रतिशत लोगों के हक पर 15 प्रतिशत लोग काबिज हैं। उन्होंने आंदोलनों का जिक्र किया। कहा कि पार्टी 45 प्रभारियों की घोषणा कर चुकी है और जल्द दूसरी सूची जारी होगी। कहा सरकार केवल छह महीने की मेहमान है, उसके पश्चात अन्याय करने वाले अधिकारियों को जेल जाना होगा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के सामने ही भिड़ गए सपा नेता, एटा-कासगंज की सभी इकाइयां भंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।