Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में अजय राय के नजरबंद होने के बाद धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने लिया हिरासत में

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:50 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किया गया, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    अजय राय को हाउस अरेस्ट करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

    अजय राय को हाउस अरेस्ट करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय को हाउस अरेस्ट करने के बाद अयोध्या में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 

    अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें साथ में पुलिस लाइन ले गई है। 

    उधर, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में अजय राय को रखा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता विवि. पहुंच गए। विवि. के मुख्य गेट के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

    sanskrit school UP - 2026-06-30T123636.185

    बता दें कि अजय राय समेत कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया है। आज सभी लोग राम मंदिर में रामलला दर्शन करने वाले थे। दर्शन के बाद ट्रस्ट का घेराव करने का कार्यक्रम था, लेकिन इससे पहले ही कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में अजय राय 'हाउस अरेस्ट', चढ़ावा चोरी विवाद के बीच दर्शन के लिए रामनगरी पहुंचा है कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल