Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इस स्टेशन से चलेगी नई ट्रेन; ढाई घंटे में तय होगी दूरी

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 07:55 AM (IST)

    रामलला के दर्शन को देशभर से अयोध्या आ रहे रामभक्तों की सुविधा के लिए लखनऊ से अयोध्या के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे ने 31 जनवरी को इसे चलाने ...और पढ़ें

    अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इस स्टेशन से चलेगी नई ट्रेन
    अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए अच्छी खबर, यूपी के इस स्टेशन से चलेगी नई ट्रेन

    संवादसूत्र, रुदौली (अयोध्या)। रामलला के दर्शन को देशभर से अयोध्या आ रहे रामभक्तों की सुविधा के लिए लखनऊ से अयोध्या के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलेगी। उत्तर रेलवे ने 31 जनवरी को इसे चलाने का निर्णय लिया है। 126 किलोमीटर की दूरी इंटरसिटी ट्रेन ढाई घंटे में तय करेगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से चलने पर यह तीन स्टेशनों पर रुकेगी। अयोध्या धाम से लखनऊ का सफर इससे और भी आसान होगा।

    बाराबंकी के बाद रुदौली और अंतिम स्टेशन अयोध्या कैंट हेगा। अयोध्या लखनऊ रेल प्रखंड पर कम समय में सुगम सफर के लिए रेलवे के दोहरीकरण का काम पूर्ण हो गया है। इससे अयोध्याधाम आने जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी।

    31 जनवरी को अयोध्या के लिए होगी रवाना

    इंटरसिटी ट्रेन (04278) 31 जनवरी की सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर गोमतीनगर से अयोध्या के लिए रवाना होगी। गोमतीनगर से चलकर यह अयोध्याधाम स्टेशन सुबह सात बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं अयोध्याधाम से लखनऊ के गोमतीनगर के लिए ट्रेन (04277) शाम को पांच बजकर 40 मिनट पर चलेगी और गोमतीनगर आठ बजकर 55 पर पहुंचेगी।

    स्टेशन अधीक्षक विनय शुक्ल ने बताया कि 31 जनवरी को इंटरसिटी चलाने का फैसला लिया गया है। यहां पर ठहराव होने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। स्टेशन की आय भी बढ़ेगी।

    इसे भी पढ़ें: रामलला के दर्शन को मुंबई से पैदल निकली मुस्लिम महिला, कार सवार महिलाओं ने किया विरोध; पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई

    खबरें और भी