Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंत दिनेंद्र दास का दावा- मैं ही निर्मोही अखाड़े का महंत, मेरे खिलाफ हो रहा षड्यंत्र

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:11 PM (IST)

    महंत दिनेंद्रदास ने खुद को निर्मोही अखाड़े का महंत बताया और मानसिक रोगी होने के दावे को खारिज करते हुए अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी महांत दिनेंद्रदास मंगलवार को सामने आए। कहा कि मैं निर्मोही अखाड़े का महांत हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है। हां, मेरे खिलाफ कुछ लोग षड्यंत्र जरूर कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुझे मानसिक रोगी बता कर निर्मोही अखाड़े की ओर से उच्चतम न्यायालय में रिट दाखिल की गई है। इसकी कार्यवाही फर्जी है।

    बताया कि कुछ लोगों ने महांत राजारामचंद्राचार्य को गुमराह कर रिट दाखिल कराई है। उन्होंने अयोध्या में हुई अखाड़े की बैठक का जिक्र किया और कहा कि ही पंचों ने मुझे अपनी सुरक्षा व रामलला की पूजा अर्चना का अधिकार ट्रस्ट से लेने को कहा था।

    अब इसमें कुछ मुझे मानसिक रोगी बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखाड़े के 19 में से 13 पंच मेरे साथ हैं। अखाड़े की उस बैठक पर सवाल खड़ा किया, जिसमें उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया।

    कहा कि वह 22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में निर्मोही अखाड़ा के प्रतिनिधि रूप में शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद भी लोग शर्मिंदा नहीं, भ्रष्टाचारियों को मौत की सजा मिले: इलाहाबाद हाई कोर्ट