विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, संदेश में कहा- आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तत्पर

Published: Tue, 16 Jan 2024 12:22 AM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में आवास बनाने की तैयारी में हैं। वह रामनगरी में आलीशान घर बनवाना चाहते ...और पढ़ें

महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट।
महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट।

संवाद सूत्र, अयोध्या। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में आवास बनाने की तैयारी में हैं। वह रामनगरी में आलीशान घर बनवाना चाहते हैं। उन्होंने सेवन स्टार टाउनशिप ‘द सरयू’ में प्लॉट खरीदा है। अभिनंदन मुंबई के डवलेपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन हैं।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अयोध्या और सरयू के बीच तिहुरा क्षेत्र में 10 हजार वर्ग फीट भूमि ली है, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए है। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की ओर से बयान जारी कर महानायक से हुई डील को अभूतपूर्व बताया गया है। 

साथ ही कहा है कि द सरयू के प्रथम नागरिक के रूप में अमिताभ बच्चन शहर के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इससे उत्तरोत्तर विकसित होती अयोध्या को नया आयाम मिला है। 

द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की ओर से अमिताभ बच्चन का भी बयान जारी किया गया। इसमें उन्होंने कहा, ‘अयोध्या मेरे दिल में विशेष स्थान रखती है। सरयू से जुड़ाव की यात्रा यात्रा शुरू करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तत्पर हूं।’

यह भी पढ़ें: कभी कहा जाता था बीमारू राज्य… 9 साल में बदल गई उत्तर प्रदेश की तस्वीर, गरीबी रेखा से बाहर आए 6 करोड़ लोग

यह भी पढ़ें: 24 साल पहले गिरफ्तार किए गए थे पांच पुलिसवाले… दरोगा को अब मिली सजा, डकैती में शक होने पर गरमा गया था मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।