Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya News: अयोध्या में सड़क से गुलाबी पत्थर गायब, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

    रामनगरी अयोध्या में ढाई साल पहले बनी एक सड़क से गुलाबी पत्थर गायब हो गए हैं। नगर निगम ने लगभग छह सौ मीटर लंबी सड़क से गुलाबी पत्थरों को उखाड़कर उसे कं ...और पढ़ें

    स्थानीय लोगों ने पत्थरों को बेचे जाने का लगाया आरोप।
    स्थानीय लोगों ने पत्थरों को बेचे जाने का लगाया आरोप।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में ढाई वर्ष पहले छोटी देवकाली से मझगवां मंदिर मार्ग का निर्माण गुलाबी पत्थर से हुआ था। नगर निगम ने लगभग छह सौ मीटर लंबी सड़क से गुलाबी पत्थरों को उखाड़कर इसे कंक्रीट से बनवा दिया, लेकिन इस सड़क से निकाले गए गुलाबी पत्थर गायब हैं। यह सड़क पर्यटन विभाग के कोटे की है।

    रामनगरी में इस तरह की सड़कों के निर्माण के लिए सरकार से 127 करोड़ रुपये मिले थे। निर्माण नगर निगम ने करवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से निकाले गए पत्थर बेच लिए गए हैं।

    निगम के सहायक अभियंता आरपी यादव ने बताया कि मौके पर जो भी पत्थर मिले, उन्हें स्टोर में रखा गया है। इसका प्रयोग पैच वर्क में किया जाएगा। नगर निगम के जेई सीपी मौर्य की देखरेख में इस सड़क का निर्माण हुआ था। उनका पक्ष लेने के लिए उन्हें फोन किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    यह भी पढ़ें: सरकारी रिकॉर्ड में 2600… एफआईआर में 3800 हो गई, अयोध्या में लाइट चोरी मामले का रहस्यमयी खुलासा