Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT की जांच से पहले राम मंदिर परिसर में हलचल तेज, सुरक्षाकर्मियों से सघन पूछताछ जारी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी का गठन किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी गठित।

    2. एसआईटी जांच से पहले मंदिर परिसर में सघन पूछताछ।

    3. लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस टीम का हिस्सा।

    प्रमोद दुबे, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में शीघ्र ही नई एसआईटी की इंट्री होने जा रही है। जांच प्रारंभ होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने नई एसआईटी का गठन कर दिया। यह टीम कभी भी अयोध्या पहुंचकर जांच प्रारंभ कर सकती है। टीम में लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, अयोध्या के डीआईजी सोमेन वर्मा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर हैं।

    उधर, सरकार के इस कदम के पहले ही राम मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई है। परिसर के पुलिस उच्चाधिकारी अपने स्तर पर चढ़ावा चोरी के दौरान तैनात रहे पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों तथा अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। गणना कक्ष के आसपास तैनात रहे सुरक्षाकर्मी इसके केंद्र तो हैं ही, साथ में परिसर के अन्य प्वाइंट पर लगे सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ हो रही है।

    कुछ दिन पूर्व शुरू हुआ यह क्रम सतत चल रहा है। पुलिस के सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त निजी एजेंसियों के सुरक्षा कर्मी इस जांच के दायरे में हैं। जून व जुलाई माह में इन एजेंसियों के जिन सुरक्षा कर्मियों की तैनाती गणना कक्ष या उसके आसपास लगी थी, वह पूछताछ के दायरे में हैं। इसके अतिरिक्त मौजूद समय में तैनात कर्मियों से उनके कामकाज पूछे जा रहे हैं।

    इस सघन पड़ताल से परिसर में हलचल है। सूत्र बता रहे हैं कि निर्देश है कि वह यथास्थिति व सुरक्षा कर्मियों के दायित्व की जानकारी एकत्र करें। माना जा रहा कि नई जांच शुरू होने के पहले का होमवर्क यहां की पुलिस कर रही है। नई एसआईटी की जांच में इसमें कुछ संदिग्धों से फिर पूछताछ हो सकती है।

    खबरें और भी

    उधर, चोरी में दर्ज मामले में सीओ आशुतोष तिवारी विवेचना कर रहे हैं। वह भी ऐसे सभी संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ करे हैं, जो किसी भी प्रकार से आरोपितों के संपर्क में हैं। हालांकि इस विषय पर सुरक्षा अधिकारी अधिकृत रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं है, पर ये तय है कि नई एसआईटी की जांच के पहले ये प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नई SIT गठित, लखनऊ के आईजी किरण एस को सौंपी गई कमान