मार्च तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे होंगे! अयोध्या में समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की आज महत्वपूर्ण बैठक
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या में दो दिवसीय बैठक के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण ...और पढ़ें

नृपेंद्र मिश्र।
HighLights
नृपेंद्र मिश्र अयोध्या में राम मंदिर बैठक के लिए पहुंचे।
मार्च 2026 तक राम मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होगा।
अयोध्या में 300 बेड के अस्पताल पर होगा निर्णय।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र दो दिवसीय बैठक के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होनी है। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष भी होंगे शामिल।
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मार्च 2026 तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे होंगे। कार्यदायी संस्थाएं एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करेंगी। पूर्ण हो चुके निर्माण कार्य राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपे जा रहे हैं। अयोध्या में 300 बेड के आधुनिक चिकित्सालय के निर्माण पर आज निर्णय होगा।
कैंसर अस्पताल को लेकर बैठक में चर्चा
टाटा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित कैंसर अस्पताल को लेकर भी बैठक में चर्चा। राम मंदिर परिसर में हुतात्मा स्मारक और यात्रियों के लिए सामान रखने के हॉल का निर्माण शीघ्र पूरा होगा। अस्थायी मंदिर, जहां पहले राम लला विराजमान थे, उसे पुराने स्मारक के रूप में मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। टाटा कंसलटेंसी और एलएनटी के भी दायित्व मार्च तक पूर्ण होंगे।