Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajnikant at Ayodhya : रजनीकांत पहुंचे अयोध्या; किए रामलला के दर्शन, कहा- मंदिर निर्माण पूरा होने पर फिर आएंगे

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 09:44 PM (IST)

    Rajnikant in UP पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में रामनगरी पहुंचे रजनीकांत ने न केवल पूरे भाव से आराध्य के सम्मुख कुछ क्षण बिताए बल्कि लोगों से मिलने- ...और पढ़ें

    Rajnikant in UP : रजनीकांत पहुंचे अयोध्या; किए रामलला के दर्शन, कहा-मंदिर निर्माण पूरा होने पर फिर आएंगे
    Rajnikant in UP : रजनीकांत पहुंचे अयोध्या; किए रामलला के दर्शन, कहा-मंदिर निर्माण पूरा होने पर फिर आएंगे

    जासं, अयोध्या : तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत ने पत्नी लता सहित रविवार को वैकल्पिक गर्भगृह में विराजे रामलला का दर्शन किया और अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा, बहुत वर्षों से अयोध्या धाम आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी, जो आज पूर्ण हो गई।

    अभिनेता ने भव्य मंदिर निर्माण के प्रति भी प्रसन्नता जताई। साथ ही यह कहते हुए पुन: आने की संभावना व्यक्त की कि प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद पुन: आएंगे। इससे पूर्व रजनीकांत ने प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में विराजे बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया।

    पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में रामनगरी पहुंचे रजनीकांत ने न केवल पूरे भाव से आराध्य के सम्मुख कुछ क्षण बिताए, बल्कि लोगों से मिलने-जुलने में भी सादगी-सरलता का परिचय दिया। यद्यपि उनके आने को लेकर अनिश्चितता थी। इसके बावजूद उनके आगमन की आहट मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसकों की सरगर्मी हनुमानगढ़ी से रामजन्मभूमि तक व्याप्त रही।