विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir : रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक जाने के लिए हो गई व्यवस्था, ई-बसों से जाएंगे श्रद्धालु- सिर्फ इतने रुपये है किराया

Published: Sat, 13 Jan 2024 08:20 PM (IST)

इस पर ई बस सलारपुर पूरेकाशी रायपुर पालीटेक्निक सआदतगंज कचेहरी रोडवेज रिकाबगंज नियांवा गुदड़ीबाजार साहबगंज अमानीगंज उदया चौराहा टेढ़ीबाजार श्रीराम ...और पढ़ें

Ram Mandir : रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक जाने के लिए हो गई व्यवस्था
Ram Mandir : रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक जाने के लिए हो गई व्यवस्था

जागरण संवाददाता, अयोध्या : रामनगरी तक श्रद्धालुओं की पहुंच अब और आसान हो जाएगी। इलेक्ट्रिक नगरीय बसों के संचालन का प्लान फाइनल हो गया है।

मुख्यमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद रविवार दोपहर बाद से इन बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। ई बसों पर प्रति व्यक्ति किराया भी निर्धारित हो गया है, जो न्यूनतम 10 रुपये है। रामनगरी को जोड़ने वाले पांच मार्गों पर ई बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में प्रत्येक रूट पर 10 ई बसें उतारी जाएंगी।

23 किलोमीटर लंबा रूट-वन कटरा से सआदतगंज रामपथ का है। इस रूट पर अयोध्याधाम, साकेत ओवरब्रिज, लता चौक, दुर्गागंज, कटरा, दुर्गागंज, लता चौक, श्रृंगारहाट, हनुमानगढ़ी, श्रीराम अस्पताल, टेढ़ी बाजार, उदया चौराहा, अमानीगंज, चौक, नियांवा, रिकाबगंज, रोडवेज, कचेहरी होते हुए सआदतगंज तक चलेगी। 22 किलोमीटर लंबा रूट-टू सलारपुर से अयोध्या धाम तक का है।

इस पर ई बस सलारपुर, पूरेकाशी, रायपुर, पालीटेक्निक, सआदतगंज, कचेहरी, रोडवेज, रिकाबगंज, नियांवा, गुदड़ीबाजार, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चौराहा, टेढ़ीबाजार, श्रीराम अस्पताल, हनुमानगढ़ी, श्रृंगारहाट, लता चौक होते हुए साकेत ओवर ब्रिज से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक चलेगी। 31 किलोमीटर लंबा रूट-थ्री भरतकुंड से रेलवे स्टेशन कैंट तक का है।

इस पर ई बस अयोध्या धाम, बूथ नं. चार, महोबरा, देवकाली, भीखापुर, जनौरा, नाका, फतेहगंज, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन कैंट, रोडवेज, कचेहरी, सआदतगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, रायबरेली चौराहा, नाका चौराहा, चांदपुर, डाभासेमर, मसौधा, पूराकलंदर से भरतकुंड तक संचालित होगी। 33 किलाेमीटर लंबा रूट-फोर अयोध्या कैंट से बारुन बाजार को जोड़ेगा।

इस पर ई बस अयोध्या धाम, बूथ नं.चार, महोबरा, देवकाली, भीखापुर, जनौरा, नाका, फतेहगंज, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन कैंट, रोडवेज, कचेहरी, सआदतगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, रायबरेली कट, पैगापुर, मऊशिवाला, प्रभातनगर, सरियावा, रानीबाजार, अमौना, नउवाकुआं से बारुन बाजार तक चलेगी। 36 किलोमीटर लंबा रूट-फाइव पूराबाजार से रेलवे स्टेशन कैंट को जोड़ेगा। इस पर अयोध्या धाम, बूथनं.चार, सूर्यकुंड, पाराखान, यश पेपर मिल, सरायरासी, राजेपुर, पूराबाजार,राजेपुर से वापसी इसी रूट से महोबरा, देवकाली, भीखापुर, नाका, रायबरेली, ट्रांसपोर्ट नगर, सआदतगंज, कचेहरी, रोडवेज से रेलवे स्टेशन कैंट तक संचालित होगी।

ये होगा प्रतिव्यक्ति किराया-

शून्य से चार किमी तक 10 रुपये, चार से सात किमी तक 15 रुपये, सात से 10 किमी तक 20 रुपये, 10 से 13 किमी तक 25 रुपये, 13 से 16 किमी तक 30 रुपये, 16 से 20 किमी तक 35 रुपये, 20 से 24 किमी तक 40 रुपये, 24 से 30 किमी तक 45 रुपये, 30 से 36 किमी तक 50 रुपये, 36 से 42 किमी तक 55 रुपये, 42 से 48 किमी तक 60 रुपये, 48 से 54 किमी तक 70 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।