Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: छह महीने में रामलला के दर्शन करने पहुंचे 11 करोड़ श्रद्धालु, 10.36 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी किया पसंद

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:45 AM (IST)

    Ayodhya News श्री रामलला के दर्शन के लिए जनवरी से जून के बीच 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या का भ्रमण किया। उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की आमद म ...और पढ़ें

    छह माह में श्री रामलला का दर्शन करने पहुंचे करीब 11 करोड़ श्रद्धालु
    छह माह में श्री रामलला का दर्शन करने पहुंचे करीब 11 करोड़ श्रद्धालु

    HighLights

    1. 32.98 करोड़ पर्यटकों ने किया उप्र के पर्यटन स्थलों का भ्रमण
    2. 10.36 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी उत्तर प्रदेश को किया पसंद

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। श्री रामलला के दर्शन करने के लिए जनवरी से जून माह के बीच में करीब 11 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या का भ्रमण किया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आए पर्यटकों की संख्या जारी की है। इसके अनुसार प्रदेश में 32.98 करोड़ पर्यटकों की आमद हुई है, जबकि बीते वर्ष इन्हीं छह माह में 19.60 करोड़ पर्यटक आए थे।

    यानी बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष छह माह में 13.38 करोड़ अधिक पर्यटक आए हैं। इनमें 32.87 करोड़ घरेलू और 10.36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों ने आगरा व वाराणसी को सबसे ज्यादा पसंद किया है। आगरा में सर्वाधिक 7.03 व वाराणसी में 1.33 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया।

    इस बारे में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में हाल के वर्षों में तेजी के साथ पर्यटन विकास हुआ है। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनवरी से जून माह के बीच में सबसे ज्यादा 10.99 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। इनमें 2,851 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इसी प्रकार वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटक आए हैं। इनमें 1.33 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। प्रयागराज में 4.53 करोड़ पर्यटकों की आमद हुई है। इनमें 3,668 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इसी प्रकार 49,619 विदेशी पर्यटकों सहित 3.07 करोड़ पर्यटकों ने मथुरा का भ्रमण किया है।

    खबरें और भी

    वहीं 76.88 लाख पर्यटकों ने ताज महल देखने के लिए आगरा का भ्रमण किया है। इसी प्रकार लखनऊ भ्रमण करने वाले पर्यटकों की संख्या 35.14 लाख रही है। इनमें 7,108 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 48 करोड़ पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या 60 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है। विभाग की तरफ से पर्यटकों की सही संख्या की जानकारी जुटाने के लिए सर्वेक्षण करवाने की भी व्यवस्था की गई है।

    इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल में नक्सलियों की भर्ती कर रहा था बलिया का मंतोष, एनआईए ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट