Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट करा रहा प्रायश्चित पूजन, गर्भगृह में 70 वैदिक आचार्यों ने संभाला मोर्चा

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:30 AM (IST)

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रायश्चित पूजन शुरू कराया है। ...और पढ़ें

    राम मंदिर

    राम मंदिर

    HighLights

    1. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद प्रायश्चित पूजन।

    2. श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट ने 10 दिवसीय अनुष्ठान कराया शुरू।

    3. 70 वैदिक आचार्य गर्भगृह व परकोटा में कर रहे पूजन।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा में चोरी हो जाने के पश्चात श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अब इसका प्रायश्चित शुरू कराया गया है। ट्रस्ट की ओर से इसके लिए पूजा-अर्चना शुरू करा दी गई है।

    ट्रस्ट पदाधिकारियों ने इसे चूक माना है और विधि-विधान से शुद्धिकरण करने के बाद क्षमा-याचना के लिए अनुष्ठान संयोजित किया गया है। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर कुल 70 वैदिक आचार्य इसमें शामिल किए गए हैं। दस दिवसीय यह प्रायश्चित पूजन राम मंदिर के गर्भगृह व परकोटा में चल रहा है।

    आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, रुद्राभिषेक और रामार्चा पूजन किया है। बताया जा रहा कि किसी भी प्रकार की अपवित्रता या चोरी जैसी घटना सामने आने के बाद मंदिर की पवित्रता के लिए प्रायश्चित पूजन आवश्यक होता है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने बताया कि सबसे पहले भूल का प्रायश्चित यह होता है कि उसे दोहराया जाना नहीं चाहिए।

    इससे यह निश्चित होगा कि अब इस प्रकार का कार्य न हो। उन्होंने कुछ नई व्यवस्था का संचालन भी प्रारंभ कर दिया है। प्रतिदिन विशिष्ट जप और स्त्रोत पाठ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी प्रायश्चित करना चाहिए, इसलिए वह प्रतिदिन विशिष्ट जप और स्त्रोत पाठ इत्यादि कर रहे हैं।

    जिस जगह यह दुस्साहसिक कृत्य हुआ है, वहां भगवान का वास है। राम मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखना ट्रस्ट की जिम्मेदारी है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने के प्रकरण में बड़ा एक्शन, सौ से अधिक कर्मियों की हो सकती छुट्टी

    खबरें और भी