विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामोत्सव 2024: अध्यात्म की अयोध्या ने आर्थिक क्षेत्र में लिखा सफलता का नया अध्याय, तेजी से विकास कर रही रामनगरी

Published: Mon, 08 Jan 2024 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2024 07:09 PM (IST)

आयुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। केंद्र व ...और पढ़ें

रामोत्सव 2024: अयोध्या का तेजी से हो रहा आर्थिक विकास
रामोत्सव 2024: अयोध्या का तेजी से हो रहा आर्थिक विकास

HighLights

  1. अयोध्या को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर किया जा रहा सबसे ज्यादा फोकस
  2. योगी सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रही रामनगरी
  3. 2021-22 में 110 करोड़ का हुआ निर्यात, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अध्यात्म से समृद्ध राम नगरी अब आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता का नया अध्याय लिख रही है। योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके साथ ही, आर्थिक रूप से अयोध्या भी विकास की नई सीढ़ी चढ़ी। 2021-22 में अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में 110 करोड़ का निर्यात हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया। कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अयोध्या के सर्वांगीण विकास का काल बना वर्तमान समय

आयुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओऱ से जारी आंकड़े के आधार पर अयोध्या से विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2021-22 में 110करोड़ का निर्यात हुआ जो कि 2022-23 में बढ़कर 254 करोड़ हो गया है । कुल मिलाकर 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

परियोजनाओं ने बदली दशा-दिशा

गुप्तारघाट के सौंदर्यीकरण के दो फेज पूरे हो चुके हैं जबकि तीसरा फेज पूर्ण होने के अंतिम पड़ाव में है। गुप्तारघाट फेज-3 के तहत ओपेन एयर थियेटर, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आकर्षक पार्क, आकर्षक स्कल्पचर, प्रवेश द्वार, मेडीटेशन कम योगा सेंटर, कियोस्क, टॉयलेट ब्लाक, इंटरपटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए खेल पार्क, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी आदि कार्य पूरा किया जा चुका है। इन कार्यों को 16.65 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया जा रहा है। वहीं, गुप्तारघाट में सौंदर्यीकरण प्रक्रियाओं पर कुल मिलाकर दो फेज में अब तक 76.73 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक 39.63 करोड़ रुपये से 1.150 किमी तक तटबंध निर्माण व 37.10 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तार घाट में विभिन्न परियोजनाओं की का विकास मुख्य है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।