राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी होगी पूछताछ
राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी की एसआईटी के साथ जांच कर रही अयोध्या पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपतराय का बयान ...और पढ़ें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपतराय
HighLights
अयोध्या में बंद कमरे में पुलिस ने की चंपतराय से पूछताछ
स्टेट बैंक के कर्मियों से भी पड़ताल, बैंक के आउटसोर्स कर्मी हुए हैं गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, अयोध्या।रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदे में हेराफेरी के मामले में राज्य सरकार की एसआईटी के साथ अयोध्या पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद एक अज्ञात सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आठ लोगों को जेल भेजा है। सोमवार को पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपतराय से पूछताछ की। माना जा रहा है कि अब अयोध्या पुलिस अनिल मिश्रा और गोपाल राव का बयान भी जल्द दर्ज करेगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी की एसआईटी के साथ जांच कर रही अयोध्या पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपतराय का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बंद कमरे में उनसे घंटों पूछताछ की। उनसे चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था, दान की प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर सवाल किए गए।
इसके बाद पुलिस की टीम ने बैंक जाकर वहां के अधिकारियों से भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी चढ़ावे के संग्रह, गिनती और बैंक में जमा करने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है।
बैंक से जरूरी कागजात जब्त किए
पुलिस की एक टीम स्टेट बैंक आफ इंडिया, अयोध्या धाम ब्रांच पहुंची। इसी ब्रांच में राम मंदिर का खाता है। यहां के दो कर्मचारी रत्नेश चतुर्वेदी और गगनदीप आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की निगरानी के लिए लगाए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में से छह आरोपी इसी बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, जो चढ़ावा गिनने और उसके बाद चढ़ावे को बैंक में जमा करवाने की ड्यूटी पर तैनात थे। इसमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर आदि हैं। बैंक से जरूरी कागजात लेकर पुलिस टीम निकल गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- शिक्षक से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव बनने तक, कैसा रहा चंपत राय का सफर
चढ़ावा चोरी के प्रकरण में 20 दिनों तक मामले में लीपापोती होती रही। मामला उजागर होने के बाद से ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा सवालों से घिरे हुए थे। दोनों पदाधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया था, लेकिन वह देने को तैयार नहीं हो रहे थे। दबाव अधिक हो गया तब इस्तीफा दिया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इस संबंध में पत्र जारी किया था। इसमें ये भी लिखा था कि इस्तीफे पर न्यास की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।