Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी केस में गठित नई SIT की जांच में हो सकती है देरी, कब से शुरू होगा काम? असमंजस बरकरार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:18 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी जांच का आदेश दिया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर आदेश न मिलने से जांच शुरू होने में असमंजस है। ...और पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हस्तक्षेप करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने नई एसआईटी से जांच का आदेश तो दे दिया, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस संबंध में अभी कोई आदेश न आने से जांच को लेकर असमंजस की स्थिति है।

    इस कारण जांच कब से शुरू होगी, यह अभी अस्पष्ट है। माना जा रहा था कि सोमवार को सुनवाई के बाद नई एसआईटी मंगलवार या बुधवार से जांच शुरू कर सकती हैं, लेकिन कोर्ट ने गंभीर वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए टीम में चार्टर्ड अकाउंटेंट व फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी शामिल करने को कह दिया है।

    अब अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद प्रस्तावित है, इसमें राज्य सरकार नई टीम के सदस्यों की जानकारी देगी। इसके बाद ही कोई आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

    सुप्रीम कोर्ट ने नई एआईटी से जांच के दिए आदेश

    पिछले माह उजागर हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच राज्य सरकार के आदेश पर विशेष जांच दल कर रहा था। इसी एसआईटी की अनुशंसा पर ही 25 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अलग-अलग तिथियों पर सभी आठों आरोपितों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी पूरी कर ली है।

    SC ने दूसरी SIT गठित करने का दिया था आदेश

    आखिरी बार पुलिस ने 18 जुलाई को रामशंकर यादव टिन्नू व उसके भतीजे मनीष यादव को रिमांड पर लिया था। अगले दिन इन्हें जेल में निरुद्ध कराने के ठीक दूसरे दिन ही सर्वोच्च न्यायालय ने 20 जुलाई को राज्य सरकार को नई एसआईटी गठित कर पुन: जांच कराने का आदेश दे दिया था।

    खबरें और भी

    ram-mandir-(7)-1784507687315_v

    राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी बनाकर इसमें चार अनुभवी आईपीएस अधिकारियों को शामिल करके सोमवार को हुई सुनवाई में जानकारी भी दी, परंतु कोर्ट ने टीम में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट व फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी शामिल करने के लिए कह दिया है।

    नई एसआईटी जांच को लेकर असमंजस

    अब अगली सुनवाई पर राज्य सरकार की ओर से नई टीम के सभी सदस्यों की जानकारी दिए जाने के बाद ही जांच के संबंध में कोर्ट का आदेश आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नई टीम में शामिल स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अभी उन्हें जांच के संबंध में कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। इसके साथ नई टीम में शामिल एक एएसपी का नाम भी अभी सामने नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, 10 अगस्त को अगली सुनवाई