Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण से कितने मुसलमान खुश? कहा- मोदी सरकार पर...; सर्वे में कई बातें आई सामने

    By Nimish Hemant Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:55 AM (GMT+05:30)

    Ram Mandir Inauguration अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश के 74 प्रतिशत मुस्लिम खुश हैं। साथ ही 70 प्रतिशत मुस्लिमों ...और पढ़ें

    Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण से कितने मुसलमान खुश? कहा- मोदी सरकार पर...; सर्वे में कई बातें आई सामने
    Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण से कितने मुसलमान खुश? कहा- मोदी सरकार पर...; सर्वे में कई बातें आई सामने

    HighLights

    1. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश के 74 प्रतिशत मुस्लिम खुश
    2. 70 प्रतिशत मुस्लिमों को मोदी सरकार पर भरोसा

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली/अयोध्या। एक सर्वे में दावा किया गया है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश के 74 प्रतिशत मुस्लिम खुश हैं। साथ ही 70 प्रतिशत मुस्लिमों को मोदी सरकार पर भरोसा है। इसी तरह 72 प्रतिशत मुसलमानों ने माना, विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है जबकि 70 प्रतिशत मुसलमानों को लगता है कि भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है।

    किसने किया सर्वे? 

    यह "राम जन सर्वे" मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा गुजरात की रिसर्च व सर्वे कंपनी, "आयुर्वेदा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट" के माध्यम कराया गया है, जिसमें यह तथ्य सामने आए हैं। मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि इस सर्वे के लिए दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, बिहार, झारखंड, असम और पूर्वाेत्तर के राज्यों में 10 हजार मुस्लिमों की राय ली गई।

    सर्वे में ये बात निकल कर आई कि राम जन जन में हैं, कण कण में और नरेंद्र मोदी भारत के सफलतम प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बात भारत ही नहीं पूरी दुनिया सुनती और मानती है। सर्वे के दौरान अनगिनत मुसलमानों ने खुले दिल से कहा जय श्री राम। सर्वे में एक और बात निकल के आई कि वैसे तथाकथित उलेमा, मौलाना और विपक्षी नेता जो इस्लाम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं उनका पूर्णतः बहिष्कार होना चाहिए।

    सर्वे का अध्ययन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, शाहिद अख्तर, डाक्टर माजिद तालीकोटी, महिला विंग की प्रमुख शालिनी अली, युवा एवं बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रमुख खुर्शीद राजका, दिल्ली प्रांत के संयोजक हाजी मोहम्मद साबरीन, सह संयोजक प्रोफेसर इमरान चौधरी, गो सेवा, सेवा और पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक फैज खान, भारत फर्स्ट के संयोजक शिराज कुरैशी, हिंदुस्तान फर्स्ट हिंदुस्तानी बेस्ट के संयोजक बिलाल उर रहमान एवं अन्य वरिष्ठों की टीम ने किया।

    खबरें और भी

    सर्वे में 74 प्रतिशत मुस्लिमों ने खुल कर अपनी राय राम मंदिर और 72 प्रतिशत मुसामानों ने मोदी सरकार के पक्ष में दी। 26 फीसदी मुसलमानों ने मोदी सरकार पर अविश्वास जताया और धार्मिक कट्टरता की बात की। इन लोगों ने यह तो माना कि राम आस्था का सवाल है लेकिन वे कभी राम मंदिर जाएंगे ऐसा उनका कोई विचार नहीं है और न ही मोदी सरकार पर वो विश्वास करते हैं। सर्वे के मुताबिक जो मुख्य बात निकल के आई वो इस प्रकार है-

    क्या है देश के मुसलमानों की राय?

    1- 74% मुसलमान मंदिर निर्माण से खुश

    2- 70% मुसलमानों को मोदी सरकार पर भरोसा

    3- 72% मुसलमानों ने माना, विपक्ष के पास मुद्दा नहीं

    4- 70% मुसलमानों को लगता है, भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा

    मुसलमानों ने माना, मोदी ने देश बदला

    1- मोदी राज में मुसलमान ज़्यादा सुरक्षित

    2- मोदी सरकार में सबको विकास के समान अवसर

    3- पीएम मोदी की वजह से बीजेपी पर भरोसा बढ़ा

    4- मुसलमानों को मोदी-बीजेपी से परहेज नहीं

    ये भी पढ़ें -

    Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व रात्रि में शीशम के पलंग पर शयन करेंगे रामलला, 21 जनवरी की रात में संपन्न होगा शैय्याधिवास