Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने मांगी अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की रिमांड, आज कोर्ट करेगा फैसला

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:19 AM (GMT+05:30)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में विवेचक ने आरोपी अविनाश शुक्ल की 48 घंटे की पुलिस अभिरक्षा मांगी है। वहीं, अधिवक्ता गुरुवार को महासचिव चंपतराय समेत ती ...और पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच को आगे बढ़ाते हुए विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बुधवार को आरोपित अविनाश शुक्ल की पुलिस अभिरक्षा की मांग की।

    विवेचक ने 48 घंटे की अवधि के लिए पुलिस अभिरक्षा दिए जाने की अर्जी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण एक्ट रजत वर्मा के न्यायालय में प्रस्तुत की है।

    विशेष अभियोजन अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान आरोपित अविनाश शुक्ल ने न्यायालय से अपने बचाव के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की याचना की।

    न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को पत्र जारी कर आरोपित को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस अभिरक्षा की मांग और आरोपित के आवेदन पर सुनवाई गुरुवार को होगी।

    विवेचक ने बीते सोमवार को अविनाश से जेल में पूछताछ किए जाने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी। माना जा रहा कि दो दिनों की पूछताछ में उसके पास से कुछ ऐसी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा सकती है। अविनाश के पास से ही अब तक सर्वाधिक 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। उसी के खाते से पांच लाख रुपये ट्रस्ट के खाते में वापस भी कराए गए थे।

    अधिवक्ता आज रामजन्मभूमि थाने में देंगे तहरीर

    चढ़ावा चोरी मामले में अधिवक्ता गुरुवार को रामजन्मभूमि थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे। यह तहरीर अब तक पुलिस विवेचना से दूर रखे गए महासचिव चंपतराय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व व्यवस्थापक गोपाल राव के विरुद्ध दी जाएगी, जिसमें उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 12 बजे थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'अयोध्या में मेरी सेवा पूरी, पर कलंक लेकर नहीं लौटूंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय की पहली प्रतिक्रिया