Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी के बीच कंट्रोल रूम में बड़ा फेरबदल: राम मंदिर ट्रस्ट ने बनाई नई टीम, नए महासचिव ने किए बदलाव

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:04 AM (IST)

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद व्यवस्थागत परिवर्तनों के तहत कंट्रोल रूम में बड़ा फेरबदल किया गया है। ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्णमोहन ने सोमेश सहित सा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में व्यवस्थागत परिवर्तन

    2. कंट्रोल रूम संचालन के लिए नई टीम का गठन

    3. नए महासचिव कृष्णमोहन ने किए महत्वपूर्ण बदलाव

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद चल रही उठापटक के बीच मंदिर में व्यवस्थागत परिवर्तन किये जाने लगे हैं। पहले ट्रस्ट महासचिव चंपतराय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र व मंदिर की व्यवस्था देखने वाले गोपाल राव की पास आईडी बंद कर दी गई।

    अब मंदिर के कंट्रोल रूम के संचालन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां तैनात पूर्व के कर्मियों की छुट्टी कर दी गई है। इस बदलाव में गोपाल राव के करीबी सोमेश को जोड़ा गया है।

    सोमेश यात्री सुविधा केंद्र पर तैनात हैं, वह इसके साथ नये दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। बताया गया कि इस दायित्व से अब सोमेश के मैसेज पर संबंधित विभाग के कर्मचारी परिसर में जा सकेंगे।

    ट्रस्ट ने कंट्रोल रूम संचालन के लिए बनाई नई टीम

    सोमेश के साथ कुल सात स्थलों पर तैनात कर्मियों को कंट्रोल रूम के नये सिस्टम से जोड़ा गया है। इन कर्मियों के मैसेज पर संबंधित विभाग के लोग परिसर में एंट्री पा सकेंगे।

    ram mandir small

    राम मंदिर।

    कृष्णमोहन ने पहला परिवर्तन किया

    ट्रस्ट महासचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कृष्णमोहन ने पहला परिवर्तन किया है। उन्होंने कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान करने के लिए नई टीम बनाई है। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से दो कर्मियों में कृष्णकुमार तिवारी व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को कंट्रोल रूम भेजा है। इन दोनों ने कार्य भी प्रारंभ कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर में ट्रस्टी दिनेंद्रदास ने संभाली व्यवस्था, श्रद्धालुओं से की बातचीत

    ट्रस्ट ने स्थलवार कर्मियों के नाम तय किए हैं। इस गतिविधि के लिए लेखा कार्यालय के चंदन राय, जिन्हें पूर्व महासचिव चंपतराय का करीबी बताया जाता है, का भी नाम शामिल है।

    दानराशि की गणना के प्रभारी के रूप में कार्यरत शोभनाथ मिश्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है

    इसके अतिरिक्त राम निवास मंदिर के भोजनालय प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, तीर्थ क्षेत्र के प्रद्युमन, ट्रस्ट के इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े पवन कुमार, पीएफसी कार्यालय के संदीप के अलावा इस समय दानराशि की गणना के प्रभारी के रूप में कार्यरत शोभनाथ मिश्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : गणना कर्मियों की तलाशी के नियम क्यों किए गए थे कमजोर? पूरी रिपोर्ट

    ये सभी केके तिवारी व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को मैसेज करेंगे, जिसके आधार पर आवश्यकतानुरूप कर्मियों की एंट्री होगी। इसकी जानकारी एसपी सुरक्षा को भी दे दी गई है। इन सभी नये तैनाती वाले कर्मचारियों को भी महासचिव ने ही जानकारी दी है।