विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए चेहरे: कौन हैं निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका, जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी?

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 04:59 PM (IST)

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का विस्तार हुआ है, जिसमें निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राम मंदिर ट्रस्ट में तीन प्रमुख नए सदस्य जोड़े गए।

  2. निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बनीं, ऐतिहासिक कदम।

  3. मदन मोहन पांडे वरिष्ठ अधिवक्ता, महेश भागचंदका सिंघल के संबंधी।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए प्रमुख सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसके तहत निर्मला यादव, मदन मोहन पांडे और महेश भागचंदका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस विस्तार के साथ ही निर्मला यादव ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला सदस्य बन गई हैं, जो पहले भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के निधि समर्पण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

दूसरे नए सदस्य महेश भागचंदका विहिप के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं और वर्तमान में अशोक सिंघल फाउंडेशन का संचालन करते हैं।

धार्मिक आयोजनों में सक्रियता पुरानी

धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रियता पुरानी रही है; साल 2020 में राम मंदिर के भूमिपूजन के दौरान वे मुख्य यजमान की भूमिका में थे और 2024 में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी वे अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे।

 

वहीं, तीसरे सदस्य के रूप में शामिल किए गए मदन मोहन पांडे अयोध्या के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे राम मंदिर कानूनी लड़ाई से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन सदस्यों की नियुक्ति, अयोध्या के अलावा दिल्ली व शिकोहाबाद के हैं सदस्य

उनकी कानूनी सेवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद उन्हें उच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता का पद भी सौंपा गया था।