राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद संतों के साथ बैठक करेंगे RSS और VHP, लिए जा सकते हैं अहम फैसले
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बीच संघ और विहिप संतों के साथ बैठक करेंगे। ...और पढ़ें
-1784508021736_m.webp)
राम मंदिर
HighLights
संघ और विहिप अयोध्या में संतों से करेंगे संवाद।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बाद बैठक।
कृष्ण मोहन को स्थायी महासचिव बनाने पर हो सकता है विचार।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद एसआईटी व पुलिस जांच के बीच रामनगरी के साधु-संतों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद एक बैठक करेगा। ट्रस्टियों की बैठक के अगले दिन ही यह बैठक 23 जुलाई को मणिरामदास जी की छावनी में होगी।
सूत्रों के अनुसार संघ के स्वयंसेवक और विहिप कार्यकर्ता इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संतों से मुलाकात कर रहे हैं। वे संतों के साथ उस जानकारी को भी साझा कर रहे हैं, जिसे वे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विरुद्ध 'दुष्प्रचार अभियान' बता रहे हैं।
इस संत सम्मेलन की घोषणा ट्रस्ट की छह जुलाई को हुई बैठक के अगले दिन ही हुई थी। सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन में कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है, जिनमें से एक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का स्थायी महासचिव नियुक्त करना भी शामिल है। हालांकि इस संबंध में विहिप या संघ के पदाधिकारियों ने कोई जानकारी देने से इन्कार किया।