अयोध्या में सावन मेले में सुरक्षा बढ़ी, विद्युत खंभों पर लगाए जा रहे प्लास्टिक कवर
Ayodhya Sawan Mela: पावर कारपोरेशन ने विद्युत खंभों पर प्लास्टिक सेफ्टी कवर लगाने का अभियान शुरू किया है। बरसात के मौसम में करंट की आशंका को कम करना औ ...और पढ़ें

विद्युत खंभों पर प्लास्टिक सेफ्टी कवर लगाने का अभियान शुरू
HighLights
बरसात के मौसम में करंट की आशंका को कम करना ही लक्ष्य
लगातार निगरानी बनाए हुए हैं प्रशासन और पावर कारपोरेशन के अधिकारी
जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में सावन मेले की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी आमद होने लगी है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। साथ ही प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त आते हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पावर कारपोरेशन ने विद्युत खंभों पर प्लास्टिक सेफ्टी कवर लगाने का अभियान शुरू किया है। बरसात के मौसम में करंट की आशंका को कम करना और मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, मंदिरों के आसपास और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों पर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण भी कराया जा रहा है। प्रशासन और पावर कारपोरेशन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।