विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या में वंदे मातरम के सामूहिक गान की ऊर्जा से प्रखर हुई राष्ट्रभक्ति की चेतना, हजार लोगों ने लिया भाग

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:22 PM (IST)

Ayodhya News: देशव्यापी सामूहिक गायन अभियान का नेतृत्व ‘नमामि भारतम्’ ने किया। मुख्य कार्यक्रम शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तुलसीनगर में हुआ।

शिवदयाल जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कालेज तुलसीनगर में वंदेमातरम गातीं छात्राएं व महिला शिक्षक: जागरण

शिवदयाल जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कालेज तुलसीनगर में वंदेमातरम गातीं छात्राएं व महिला शिक्षक: जागरण

HighLights

  1. ‘नमामि भारतम्’ ने किया देशव्यापी सामूहिक गायन अभियान का नेतृत्व

  2. राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा व मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत में शामिल

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम नगरी में शुक्रवार को विद्या भारती के संयोजन में सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन हुआ। ये कार्यक्रम वंदे मातरम् की रचना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ। इससे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

विद्या भारती से जुड़े सभी विद्यालयों में सुबह 11 बजे से विद्यार्थी, अभिभावक, पुरातन छात्र व आचार्यों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया। यह गीत राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा के अमर गीत के रूप में विख्यात है।

देशव्यापी सामूहिक गायन अभियान का नेतृत्व ‘नमामि भारतम्’ ने किया। मुख्य कार्यक्रम शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तुलसीनगर में हुआ। 1074 विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। मुख्यवक्ता संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र ने वंदे मातरम के महत्व को समझाया। कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जागृत करने वाला महामंत्र है। इसकी रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की।

श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल सामूहिक गायन तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक यात्रा, उसके राष्ट्रीय महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है। मुख्य अतिथि विद्याभारती के पंजाब प्रांत के महामंत्री संदीप धुरिया, प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल, ऋषभ नारायण वाजपेई ने विचार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर नानकपुरा, सरस्वती विद्या मंदिर रामनगर कालोनी, सरस्वती शिशु मंदिर कुमारगंज, सरस्वती शिशु मंदिर गोसाईगंज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बेनीगंज, शिवलाल शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीनगर अयोध्या भी निर्धारिम समय पर सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन किया गया।