Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष और रमाशंकर की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर, खुलेंगे कई बड़े राज

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:37 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस को दो और आरोपितों, सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र, का 14 घंटे का कस्टडी रिमांड मिला है। ...और पढ़ें

    पुलिस को आरोपी रमाशंकर और सुभाष की मिली रिमांड

    पुलिस को आरोपी रमाशंकर और सुभाष की मिली रिमांड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता मिल गई है। पुलिस को इस मामले में दो और आरोपितों का 14 घंटे का कस्टडी रिमांड मिल गया है।

    दो आरोपितों सुभाष श्रीवास्तव व रमाशंकर मिश्र बुधवार सुबह आठ से रात 10 बजे तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने मंगलवार को दोनों आरोपितों का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया है।

    पुलिस इन दोनों को अभिरक्षा में रख कर पूछताछ करेगी और इनके संभावित ठिकानों पर ले जा चढ़ावा चोरी से जुड़ी वस्तुओं की बरामदगी कर सकेगी। दोनों का बयान पूर्व में ही विवेचक ने दर्ज कर लिया था।

    विवेचक आशुतोष तिवारी ने बीते शुक्रवार को दोनों आरोपितों का सात दिनों के पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था।

    दोनों आरोपी इस समय जेल में हैं

    मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सीमित अवधि के लिए रिमांड स्वीकृत कर दिया। दोनों आरोपित वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध हैं।

    रिमांड अवधि शुरू होने से पहले दोनों आरोपितों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाएगा। निर्धारित समय पूरा होने के बाद पुलिस उन्हें पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज देगी। चढ़ावा चोरी प्रकरण में पहले भी पुलिस चार आरोपितों से कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश के निर्माणाधीन मकान पर नोटिस चस्पा, जल्द चलेगा बुलडोजर