अयोध्या में हवाई यात्रा से बढ़ा रामलला दर्शन का उत्साह, 6 माह में 3.70 लाख श्रद्धालु पहुंचे; इन शहरों से सीधी फ्लाइटें
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद छह माह में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई मार्ग से रामनगरी का भ्रमण किया। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से ...और पढ़ें

राम लला।
HighLights
छह माह में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की।
रामलला दर्शन के लिए हवाई मार्ग का उपयोग बढ़ा है।
दिल्ली, मुंबई सहित पांच शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।
विनोद यादव, अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के पहले ही रामनगरी को हवाई यात्रा से जोड़ दिया गया था। इसके बाद से हवाई जहाज से यहां आने जाने वालाें में उत्साह दिख रहा है। बीते छह माह में तीन लाख 70 हजार से अधिक यात्री ऐसे मिले, जिन्होंने बाहर से आने व जाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग किया।
इसमें रामनगरी में आने वालों की संख्या लगभग एक लाख 90 हजार और यहां से वापस जाने वाले की संख्या एक लाख 80 हजार है। यह आंकड़ा रिपोर्ट इसी वर्ष के जनवरी से लेकर जून माह तक की है।

अयोध्या का हवाई अड्डा।
हवाई जहाज से रामनगरी आने वालों की निरंतरता बरकरार
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या से दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलौर, मुम्बई व हिसार के लिए सीधी हवाई सुविधा है। इंडिगो की चार, आकासा एवं एलायंस एयर की एक -एक फ्लाइट की सुविधा नित्य है। बीती छमाही में प्रतिमाह लगभग 50 हजार से अधिक लोग हवाई जहाज से अयोध्या आए और उसी से वापस गये।
मई माह में सर्वाधिक 69 हजार 746 लोगों के आगमन व प्रस्थान का रिकार्ड है। इसमें से गिने चुने लोगों को छोड़कर अन्य सभी ने रामलला के अतिरिक्त अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इसमें से कुछ ही ऐसे हैं, जो नियमित रूप से अपने व्यवसाय के लिए फ्लाइट का उपयोग करते हैं।
दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई व हिसार के लिए सीधी फ्लाइट
छह वर्ष पूर्व नौ नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम निर्णय आया। पांच अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई। 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके पहले 30 दिसंबर 2023 को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित अतिथियों ने इसका उपयोग किया था। तभी ये यहां से दशनार्थियों का आना जाना प्रारंभ हो सका।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर कमजोर पड़ा मानसून! आज लखनऊ-अयोध्या सहित 50 जिलों में हल्की बारिश, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम
यह भी पढ़ें- फतेहपुर को आज 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में जनता की नब्ज टटोलेंगे मुख्यमंत्री
माह (आगमन व प्रस्थान)
जनवरी (34023 - 34853) 68876
फरवरी (29616 - 27793) 57409
मार्च (31621 - 30018) 61639
अप्रैल (37859 - 29436) 67295
मई (35050 - 34696) 69746
जून (21884 - 23289) 45173
जुलाई (8801 - 10376) 19177( 19.07.2026 तक)