Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir : राममंदिर के बाहरी क्षेत्र में एक और विशेष रास्ते का होगा निर्माण; इस नाम से जाना जाएगा यह मार्ग

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:43 PM (IST)

    Ayodhya News हेरिटेज रोड का प्रमुख उद्देश्य राममंदिर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आध्यात्मिक नगरी का आभास कराना है। अमावां गेट नंबर एक से गेट नंब ...और पढ़ें

    Ram Mandir : राममंदिर के बाहरी क्षेत्र में एक और विशेष रास्ते का होगा निर्माण
    Ram Mandir : राममंदिर के बाहरी क्षेत्र में एक और विशेष रास्ते का होगा निर्माण

    HighLights

    1. अमावां मंदिर से दशरथ महल तक नगर निगम बनाएगा विशेष मार्ग
    2. भवनों को रामायण पर आधारित मधुबनी चित्रकारी से सज्जित किया जाएगा

    रविप्रकाश श्रीवास्तव, अयोध्या : दिव्य स्वरूप में बन रहे राममंदिर के बाहरी क्षेत्र में एक और विशेष मार्ग का निर्माण होगा। भक्ति पथ एवं जन्मभूमि पथ से अलग इस मार्ग को स्मार्ट हेरिटेज रोड नाम दिया गया है। नगर निगम इसका निर्माण कराएगा। मार्ग की अनुमानित लागत 12 करोड़ रुपये है। स्मार्ट हेरिटेज रोड की विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही कार्य आरंभ होगा।

    यह भी पढ़ें- फोन पर रिश्वत मांगकर बुरे फंस गए सीएमओ साहब; योगी सरकार ने कर दी यह बड़ी कार्रवाई

    दशरथ महल तक जाएगी सड़क

    हेरिटेज रोड का प्रमुख उद्देश्य राममंदिर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आध्यात्मिक नगरी का आभास कराना है। अमावां गेट नंबर एक से गेट नंबर दो होते हुए दशरथ महल तक यह विशेष सड़क जाएगी।यह विशेष मार्ग करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रचीन भवनों की पौराणिकता को सहेजते हुए उनका कायाकल्प किया जाएगा। फसाड लाइटिंग भी होगी ताकि एकरूपता निखर कर सामने आए। भवनों को रामायण पर आधारित मधुबनी चित्रकारी से सज्जित किया जाएगा।

    कोबाल स्टोन से किया जाएगा निर्माण

    साइनेज भी लगाए जाएंगे, जिन पर भवनों का परिचय होगा। मार्ग पर डक्ट, हेरिटेज बेंच, ग्रीन बेल्ट, प्रसाधन, पेयजल आदि सभी सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। आकर्षक पुष्पों के पौधे मार्ग की शोभा बढ़ाएंगे। मार्ग का निर्माण कोबल स्टोन से किया जाएगा। कोबाल स्टोन से बनी सड़क लंबे समय तक चलती है। कोबाल स्टोन सड़कों पर गड्ढे बनने से रोकता है।

    इसका अतिरिक्त लाभ यह है कि इससे पानी तुरंत निकल जाता है और बरसात के दिनों में कीचड़ या सूखे मौसम में धूल नहीं जमती है। नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह की देखरेख में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि रामनगरी के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की जा रही हैं। स्मार्ट हेरिटेज रोड का निर्माण उसी का हिस्सा है। इस मार्ग को सभी सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा।

    खबरें और भी