Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रफ्तार की मार: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, भाई के निधन पर घर गई थी मिलने

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 03:33 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कंधरापुर थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव के पास भदुली हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ...और पढ़ें

    आजमगढ़ में बेचनी देवी फाइल फोटो। स्रोत स्वजन
    आजमगढ़ में बेचनी देवी फाइल फोटो। स्रोत स्वजन

    HighLights

    1. भाई के निधन की सूचना पर गईं थीं मुबारकपुर के औझौली घाट गांव
    2. गांव के ही ऑटो रिक्शा से अन्य पांच महिलाएं भी शामिल होने गईं थी
    3. वापस लौटते समय कंधरापुर थाना के भदुली हाईवे पर हुआ हादसा

    सहयोगी, जागरण,बलरामपुर (आजमगढ़)। कंधरापुर थाना के खोजापुर गांव के समीप भदुली हाईवे पर बुधवार की रात स्कॉर्पियो की टक्कर से मायके से घर लौट रही ऑटो सवार महिला की मौत की मौत हो गई। जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। घायलों को अस्पताल भि‍जवाया।

    कंधरापुर के कम्हेनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बेचनी देवी सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव के ही ऑटो चालक गोविंद के ऑटो से मुबारकपुर थाना के ओझौली घाट गांव निवासी अपने भाई अमरनाथ के निधन की सूचना पर गई थी। रात को सभी ऑटो से घर लौट रहे थे कि भदुली हाईवे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे एनएच-20 तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

    हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सभी एक दूसरे के विपरित दूर छिटक गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण उसी स्कॉर्पियो से सभी को ब्रम्हस्थान स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    इसे भी पढ़ें-सावधान! अगर आपका बच्‍चा देर तक देखता है टीवी और मोबाइल, उसे हो सकती है Myopia Disease नाम की बीमारी

    उसके बाद चालक स्कॉर्पियों से लेकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्‍टर ने बेचनी देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में चालक स्‍कॉर्पियों छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्‍कॉर्पियों जांच के लिए थाने ले गई। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- रिंग रोड पर बनेगा प्रदेश का पहला आइएसबीटी, 100 करोड़ स्वीकृत; जमीन की तलाश जारी