Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में 2060 आयुष्मान कार्ड धारक मिले गलत, वेरिफिकेशन शूरू

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:10 PM (IST)

    आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर 2060 आयुष्मान कार्ड गलत पाए गए हैं, जिसके बाद साचिस संस्था ने सत्यापन के लिए सूची सीएमओ कार्यालय भेजी है। अब सीएमओ कार्यालय ...और पढ़ें

    जिले में 2060 आयुष्मान कार्ड धारक मिले गलत।

    जिले में 2060 आयुष्मान कार्ड धारक मिले गलत।

    HighLights

    1. आजमगढ़ में 2060 आयुष्मान कार्ड गलत मिले।

    2. साचिस संस्था ने सत्यापन के लिए सूची भेजी।

    3. सीएमओ कार्यालय द्वारा कार्डधारकों का सत्यापन जारी है।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले में बड़े पैमाने पर गलत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्छ को बनवाने से लेकर उसकी निगरानी करने वाली संस्था साचिस (राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी) ने दो हजार 60 आयुष्मान कार्ड धारकों की सूची सीएमओ कार्यालय पर सत्यापन कराने के लिए भेजी है। आयुष्मान कार्ड गलत बनने की सूची मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय में हलचल है।

    अब जिन लोगों का नाम सूची में शामिल है, उनको अपना अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय में बुलाया जा रहा है, ताकि कितने आयुष्मान कार्ड गलत हैं और कितने सही, इसका सही से सत्यापन करके रिपोर्ट साचिस संस्था को भेजी जा सके।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी से आयुष्मान कार्ड की सूची स्टेट स्वास्थ्य एजेंसी पर प्रदर्शित होने के बाद साचिस संस्था द्वारा प्रदेश के हर जिलों में आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्यकर्मियों से बनवाया जाता है। जिले में दो हजार 60 आयुष्मान कार्ड धारक ऐसे मिले हैं, जिनके आधार और आयुष्मान कार्ड में नाम के साथ ही कई अन्य विवरण में भिन्नता है।

    इसके साथ ही कई ऐसे भी हैं, जिनका दो जगह से आयुष्मान कार्ड बना है। आयुष्मान कार्ड बनाने में स्थानीय स्तर पर हुई लापरवाही से ही गलत आयुष्मान कार्ड बना है, जिसका सत्यापन कराने के लिए साचिस संस्था ने कहा है।

    खबरें और भी

    साचिस संस्था ने दो हजार 60 आयुष्मान कार्ड धारकों का नाम भेजा है, इसमें 536 का सत्यापन कराने के बाद रिपोर्ट भेजी गई है। अब इसमें गलत कितने हैं और सही कितने, यह शासन स्तर से ही तय होगा। जिनका सत्यापन नहीं हुआ है, उनसे नाम की सूची को सीएमओ कार्यालय पर चस्पा कराई जा रही है ताकि नाम देखकर लोग अपना अभिलेख लेकर आएं और उनका सत्यापन करके रिपोर्ट भेजी जा सके। पंद्रह दिन में सत्यापन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। -डॉ. उमाशंरण पांडेय, एडिशनल सीएमओ/नोडल अधिकारी आयुष्मान।