Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में 29 हजार किसानों की अभी नहीं बन सकेगी फार्मर आईडी, कृषि विभाग ने बताई वजह

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 03:45 PM (IST)

    आजमगढ़ में करीब 29 हजार किसानों की फार्मर आईडी अभी नहीं बन सकेगी, जबकि आधार और खतौनी में नाम बेमेल होने से 27,400 किसानों की आईडी रुकी है। कृषि विभाग ...और पढ़ें

    29 हजार किसानों की अभी नहीं बन सकेगी फार्मर आईडी।

    29 हजार किसानों की अभी नहीं बन सकेगी फार्मर आईडी।

    HighLights

    1. चकबंदी के कारण 29 हजार किसानों की आईडी रुकी।

    2. आधार-खतौनी नाम बेमेल से 27,400 किसानों की आईडी बाधित।

    3. कृषि विभाग शिविर लगाकर आईडी बनाने में जुटा।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले में चकबंदी प्रक्रिया के चलते करीब 29 हजार किसानों की फार्मर आईडी अभी तत्काल में नहीं बन सकेगी। चकबंदी प्रकिया पूरी होने के बाद इन किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य कृषि विभाग शुरू कराएगा।

    इसके साथ ही आधार और खतौनी में नाम अलग-अलग होने से भी करीब 27 हजार चार सौ किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। इन किसानों की फार्मर आईडी को बनाने के लिए कृषि विभाग के साथ ही राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है, ताकि नाम सही कराकर इनकी आईडी बनाई जा सके।

    फार्मर आईडी नहीं होने से किसानों को सम्मान निधि के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। शासन द्वारा कृषि विभाग को आठ लाख 27 हजार फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया था, इसके सापेक्ष अभी तक सात लाख 51 हजार 529 किसानों की आईडी बन चुकी है। शेष किसानों की आईडी बनाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाया जा रहा है।

    कृषि विभाग द्वारा एक हजार दो किसानों की भी आईडी बनाई जा रही है। जिले की 220 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर दस से अधिक किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है।

    यह भी पढ़ें- मऊ में महिला अस्पताल के वार्डों में लगेगा फायर सेफ्टी सेंसर, आग लगने पर ऑटोमैटिक होंगे चालू

    इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले किसानों की फार्मर आईडी को बनाने के लिए कृषि विभाग के साथ ही पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को नियुक्त किया गया है।

    कुछ किसान बाहर हैं, जिनसे संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनकी फार्मर आईडी बन सके। जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में अभी चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, इस कारण 29 हजार किसानों की फार्मर आईडी चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बनाई जाएगी। जिले में अभी करीब 50 हजार किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी। -सदानंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।

    खबरें और भी