Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानी की टंकी पर चढ़ गया गार्ड, तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने उतारा तो बताई ये वजह

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:48 PM (IST)

    आजमगढ़ के हथिनौरा गांव में जल जीवन मिशन के गार्ड कमलेश यादव ने नौकरी खोने के डर से पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया। तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के हथिनौरा गांव में शनिवार को जल जीवन मिशन ग्रामीण परियोजना का गार्ड नौकरी से निकाले जाने की बात पर पानी की टंकी पर चढ़ गया। लगभग तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद ग्रामीणों, पुलिस और प्रधान के आश्वासन पर वह टंकी से उतरा।

    ग्राम पंचायत हथिनौरा में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। निर्माण सामग्री की सुरक्षा के लिए हथिनौरा गांव के 44 वर्षीय कमलेश यादव को गार्ड के रूप में रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने ग्राम प्रधान कुंजन गौतम व उनके प्रतिनिधि सुग्रीव कुमार से रखरखाव के लिए किसी अन्य को रखने की बात कही।

    इसी बीच कमलेश को आशंका हो गई कि उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा। शनिवार सुबह वह पहले ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। वहां से सीधे गांव स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि यदि उसे हटाया गया तो वह कूदकर जान दे देगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव कुमार, पुलिस टीम व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमलेश को समझाने का प्रयास करने लगे। सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक वह टंकी पर ही डटा रहा। आखिरकार एसएसआई गंगाराम बिंद व अन्य पुलिसकर्मियों एवं प्रधान प्रतिनिधि के आश्वासन पर वह नीचे उतर आया।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार, ठेकेदार द्वारा हटाए जाने की बात कहे जाने से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया था। फिलहाल कमलेश अपने परिजनों के साथ सुरक्षित और सामान्य है। ग्रामीणों व पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।