Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन बच्चों की मां से प्रेम करना पड़ा भारी, महिला के पति ने प्रेमी को मारी गोली

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:17 PM (IST)

    आजमगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी। वैसाडीह गांव के पास हुई इस घटना में राकेश नामक व्यक्त ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी के प्रेमी को मारी गोली।

    पति ने पत्नी के प्रेमी को मारी गोली।

    HighLights

    1. पति ने पत्नी के प्रेमी को गोली मारी।

    2. फूलपुर के वैसाडीह गांव में हुई घटना।

    3. घायल प्रेमी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, फूलपुर (आज़मगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैसाडीह गाव स्थित अमृत सरोवर के पास शाम 6 बजे महिला के साथ बाइक से फूलपुर की तरफ आ रहे व्यक्ति को पीछे से आ बाइक सवार ने गोली मारी। जानकारी के अनुसार अंजली चौहान पुत्री नन्दलाल ग्राम आखुपुर कतरा कोटिया की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेन मौली गाव निवासी केशरी चौहान पुत्र वासदेव से हुई है।

    घायल व्यक्ति राकेश पुत्र लालबहादुर निवासी पेडरा थाना सरायमीर का अंजली चौहान से प्रेम चल रहा था। यह जानकारी अंजली के पति केशरी चौहान को भी हो गयी थी और पत्नी प्रेमी दोनो को कई बार समझाया लेकिन तीन बच्चों की मां अंजली का प्रेम राकेश से कम नहीं हुआ।

    पति केशरी चौहान इस बीच प्रेमी प्रेमिका की तलाश कर रहा था। आज शाम अंजली अपने मायके से राकेश के साथ बाइक से दवा लेने निकली थी कि शाम 6 बजे वैसाडीह गाव के बाहर पंचायत भवन अमृत सरोवर पोखरे के पास पीछे से आए अंजली के पति केसरी की राकेश की गाली गलौज हुई।

    हाथापाई के बीच केशरी ने राकेश के ऊपर गोली चला दी, जो उसके दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी। गोली लगने के साथ राकेश व अंजली शोर करते हुए भागे ग्रामीण राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर 112 पुलिस के साथ कोतवाली प्रभारी शहीत बड़ी सख्या में फूलपुर पुलिस मौके पर पहुच कर घायल राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

    घायल राकेश 28 पुत्र लालबहादुर निवासी पेडरा थाना सरायमीर के अनुसार राकेश टाइल्स लगाने का ठेका लेता है अंजली का भाई बीरू चौहान उसके साथ काम करता है और उसी कारण अच्छे परिवारिक सम्बन्ध हो गए है पति मारपीट करता है।

    खबरें और भी

    दो दिन पहले मारपीट किया था, जिसमें अंजली बुरी तरह घायल थी, जिसे दवा दिलाने मोटर साईकिल से फूलपुर जा रहा था। वहीं कुछ थाने का हल्का सिपाहियों का कहना है कि महिला से इसके सम्बन्ध अनैतिक थे। देर रात तक लेकर टहलता था। कई बार रात में हम लोगो से मिला था। पूछने पर दबा देर का कारण कई बहाने बनाता था।

    वहीं, चर्चा में निकला कि केशरी चौहान अपराधी प्रवृत्ति का है। अभी जल्दी जेल से छूटकर आया है और पत्नी के कृत से दुखी हो आज घटना को अंजाम दिया घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर से पूछने पर बताया गया।

    घायल के परिजन को बुला मुकदमा पंजीकृत का कार्य चल रहा है। घायल की सूचना जानकारी के आधार पर घटना में लिप्त व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गयी है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा।