विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में आजमगढ़ के जल्लू यादव ने जीती बाइक, 11 लोगों को मिला इनाम

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:26 PM (IST)

आजमगढ़ के फूलपुर तहसील स्थित महेंद्रा पेट्रोल पंप पर धनतेरस के अवसर पर लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ...और पढ़ें

धनतेरस पर हुई लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में जल्लू यादव ने जीता बाइक।

धनतेरस पर हुई लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में जल्लू यादव ने जीता बाइक।

HighLights

  1. धनतेरस पर महेंद्रा पेट्रोल पंप पर लकी ड्रॉ आयोजित हुआ।

  2. दशमढ़ा के जल्लू यादव ने हीरो डीलक्स बाइक जीती।

  3. प्रतियोगिता में कुल 11 ग्राहकों को विभिन्न इनाम मिले।

जागरण संवाददाता आजमगढ़। फूलपुर तहसील के माहुल स्थित महेंद्रा ग्रामीण वितरक सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 11 लोगों को इनाम दिया गया।प्रतियोगिता में क्षेत्र के दशमढ़ा गांव निवासी जल्लू यादव ने प्रथम पुरस्कार हीरो की डीलक्स बाइक जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली ने किया।

महेंद्रा पेट्रोल पंप द्वारा एक मार्च 2026 से यह योजना ग्राहकों के लिए शुरू की गई जिसमें 500 सौ रुपए का पेट्रोल या डीजल खरीदने पर यहां के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से उसके वाहन के नंबर को लिखवाया गया। उसके बाद सारी पर्चियों को इकट्ठा कर के एक डिब्बे में डाला गयाा। ड्रॉ में इसी डिब्बे से ग्राहकों द्वारा इनामों की अलग अलग पर्चियां निकाली गई।

जिसमें पहला इनाम डीलक्स बाइक जल्लू यादव ने दूसरा इनाम फ्रिज सौरभ यादव ने तीसरा इनाम मोबाइल प्रमोद यादव ने चौथा इनाम कलाई घड़ी अब्दुल जब्बार ने तथा पांचवा इनाम पावर बैंक अरूण कुमार ने जीता।इस तरह एयर फोन,हेयर ड्रायर, एयर फोन,ग्राइंडर आदि इनामों की अलग अलग पर्चियां निकाली गई।

इस अवसर पर महेंद्रा पेट्रोल पंप के मालिक महेंद्र जायसवाल, इंडेन आयल के एरिया मैनेजर विवेक कुमार गौड़,मैनेजर ओम प्रकाग विश्वकर्मा, रमेश यादव, विनय कांत पांडेय, वृज कुमार मिश्रा, प्रेम वर्मा, राजेश यादव, विनय यादव आदि रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।