छह आवासों का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण की चोरी, रिवाल्वर उठा ले गए चोर
आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में चोरों ने शनिवार रात पांच सीनियर नर्सों और एक नर्सिंग अधिकारी के ...और पढ़ें

छह आवासों का ताला तोड़ लाखों के आभूषण संग रिवाल्वर उठा ले गए चोर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चक्रपानपुर (आजमगढ़)। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल के आवासीय परिसर से शनिवार की रात पांच सीनियर नर्सेस व एक नर्सिंग अधिकारी के आवास का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के आभूषण सहित रिवाल्वर उठा लगे गए। हैरानी करने वाली बात यह है कि परिसर में स्थापित पुलिस चौकी घटनास्थल से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है।
चोरी की घटना की जानकारी रविवार की सुबह छुट्टी से वापस लौटने के बाद होने के बाद परिसर में हलचल मच गई। ई-ब्लाक के टाइप थ्री के एफ-थ्री निवासी सीमा सिंह ने बताया कि चोरों बेटे की शादी की तैयारी के लिए रखा गया करीब दस लाख रुपये के आभूषण संग पति सेवानिवृत्त जनार्दन सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर सहित पांच हजार नकदी चोरी कर लिया है।
पड़ोसी सुमन सिंह के यहां भी चोरों ने पांच से सात लाख रुपये के आभूषण पार कर दिया, वहीं डी ब्लाक एफ टू निवीसी रजावती यादव ने बताया कि चोरों ने छह हाजर नकदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये के आसपास आभूषण चोरी किया है।
इसी तरह चोरों ने अनुपमा कुमारी, मधु भारती, हेमलता पांडेय के कमरों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन वहां से चोरों को कुछ खास नहीं मिला। इसके अलावा चोरों ने अन्य बंद आवासों के भी ताले चटकाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। परिसर में लगे सीसीटीवी में चोरों व चोरी की घटना रिकॉर्ड हो गई है।
सीसीटीवी की रिकार्ड में चार नकाबपोश चोर अंदर प्रवेश करते हुए दिख रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर, जहानागंज थाना प्रभारी और फारेंसिक टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच विधिक कार्रवाई की। घंटों छानबीन के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुट गई है। घटना में किसी संगठित गिरोह के शामिल होने का मामला प्रकाश में आ रहा है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगें। परिसर में स्थापित पुलिस चौकी को और सक्रिय किया जाएगा। -विवेक त्रिपाठी, एएसपी यातायात।
