विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ में बरात में पानी पिलाने के दौरान युवक को घोंपा चाकू, तीन के खिलाफ मुकदमा

Published: Fri, 30 May 2025 04:38 PM (IST)

आजमगढ़ के बलरामपुर में बारात में पानी पिला रहे आलोक चौहान नामक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला ...और पढ़ें

बरात में पानी पिलाने के दौरान युवक को घोंपा चाकू, तीन के खिलाफ मुकदमा
बरात में पानी पिलाने के दौरान युवक को घोंपा चाकू, तीन के खिलाफ मुकदमा

HighLights

  1. बारात में पानी पिला रहे युवक पर चाकू से हमला
  2. गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
  3. पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, बलरामपुर (आजमगढ़)। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बुधवार की रात पड़ोस में आई बरात में पानी पिला रहे युवक को कुछ लोगों द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेखपुरा गांव में दिनेश चौहान के पुत्री की शादी थी। इसमें जीयनपुर के झंझवा गांव से बरात आई थी। रात 10 बजे बरात आने पर सभी लोग उनकी आवभगत में लगे थे। आलोक चौहान भी बरातियों को पानी पिला रहे थे। गांव के ही जयहिंद चौहान, आकाश चौहान और विकास चाैहान भी उनके घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

आलोक के पिता दुर्बा चौहान ने आरोप लगाया कि इस दौरान तीनों ने मेरे पुत्र आलोक को अपशब्द कहते हुए पानी मांगा तो मेरे पुत्र ने उनका विरोध किया। इस पर तीनों ने मारपीट की और इसी में से किसी ने मेरे उसकी पीठ में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही खून से लथपथ होकर आलोक वहीं गिर गया। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी है।

शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि घायल के पिता दुर्बा चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।