Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे दो आरोपी गिरफ्तार, किराए पर ली गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेचकर चुकाते थे कर्ज

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    आजमगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन गेम के कर्ज चुकाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ऑनलाइन गेम कर्ज चुकाने को बेचते थे ट्रैक्टर-ट्रॉली।

    2. आजमगढ़ में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन ट्रॉलियां बरामद।

    3. खेत जुताई के बहाने किराए पर लेते थे वाहन।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। डिजिटल दौर में ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं के भविष्य को किस कदर अंधकार में धकेल रही है, इसका एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ जिले के महाजगंज थाना पुलिस ने कर्ज चुकाने के लिए मांगी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    महराजगंज थाना की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन गेम का कर्ज चुकाने के लिए खेत की जुताई करने का बहाना बनाकर मांगकर लाई गई ट्रैक्टर की ट्राली को औने-पौने दामों में बेचने वाले दो आरोपित नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गोर्वधन ढाला से गिरफ्तार किया है।

    आराेपित की निशानीदेही पर नैनीजोर से उक्त लोगों को बेची गई तीन ट्रालियां बरामद किया है। आरोपित अब तक चार लोगों के साथ घटना कारित कर चुके है। 15 हजार प्रतिमाह के हिसाब से ट्रैक्टर की ट्राली उधार लेते थे।

    महराजगंज के देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने आरोपित सुनील यादव, उपेंद्र यादव, अंकुल और गोलू उर्फ संगम मौर्य के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चारों खेत की जुताई करने का बहाना बनाकर मांगकर लाई गई ट्रैक्टर की ट्राली को औने-पौने दामों में बेच दिया।

    खबरें और भी

    अब ट्रैक्टर-ट्राली वापस मांगने पर सभी मिलकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। मुखबिर से सूचना मिली की ट्रैक्टर-ट्राली बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गोर्वधन ढाला के पास खड़े है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर नैनीजोर से उक्त लोगों को बेची गई तीन ट्रालियां बरामद की।

    हालांकि, पुलिस आरोपित के दो अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हम सभी एवीटोर गेम खेलते है। गेम खेलने के कारण उनके उपर ढेर सारा कर्ज हो गया था।

    कर्ज उतारने के लिए चारों ने मिलकर किसानों से ट्रैक्टर की ट्रालियां 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराएं पर लेते और उसे बेचकर अपना कर्जा चुकाते थे। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।