विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूल्हे के शराब पीने पर नाराज हुई दुल्हन, विवाद होने पर वर पक्ष को बना लिया बंधक

Published: Mon, 17 Nov 2025 08:36 PM (IST)

एक विवाह समारोह में दुल्हन ने दूल्हे को शराब पीते हुए देखकर शादी से इनकार कर दिया, जिससे विवाद हो ...और पढ़ें

दूल्हे के शराब पीने पर नाराज हुई दुल्हन।

दूल्हे के शराब पीने पर नाराज हुई दुल्हन।

HighLights

  1. दुल्हन ने दूल्हे को शराब पीते देखा

  2. दुल्हन ने शादी से किया इनकार

  3. दुल्हन पक्ष ने बनाया बंधक

जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़)। क्षेत्र के रविदास नगर में वधू पक्ष ने दूल्हे के शराब पीकर शादी में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद बंधक बना लिया।सोमवार को पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर नाता तोड़ लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

रविदास नगर क्षेत्र के एक गांव में शादी थी, मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर से धूमधाम के साथ बारात गांव पहुंची। जयमाल के बाद सिंदूर दान के समय दुल्हन ने दूल्हे पर शराब पीकर मंडप में बैठने का आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ता देख बाराती वहां से खिसकने लगे। लड़की पक्ष ने दूल्हा ,नाना, बड़े पिता को बंधक बना लिया। पूरी रात पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी करने से मनाकर दिया।

सोमवार को पूरे दिन पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामन लौटाने और खर्च की राशि वापस देने की सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। खबर की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।