विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, 10 दुकानों के तोड़े गए चबूतरे; पटरियों पर लगाया गया निशान- जारी रहेगा अभियान

Published: Wed, 04 Sep 2024 12:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की शुरूआत कर है। पहले दिन 10 दुकानों के चबूतरे ...और पढ़ें

अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण
अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

HighLights

  1. माहुल में प्रशासन ने किया अतिक्रमण हटाने की शुरुआत।
  2. 10 दुकानों के तोड़े चबूतरे,पटरियों पर लगाया चुने से निशान
  3. ल्द ही पुन: अभियान चलाकर माहुल को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा

संवाद सूत्र, माहुल (आजमगढ़)। स्थानीय बाजार में सड़क की पटरियों पर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। नायब तहसीलदार फूलपुर अनुराग सिंह और अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया। यह अभियान दिन में एक बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। इसमें 10 दुकानों के चबूतरे तोड़ने के साथ-साथ पटरियों पर निशान लगाया गया।

प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ सर्व प्रथम माहुल के अहरौला रोड पर बुलडोजर लेकर पहुंचा और सड़क की पटरियों के दोनों तरफ 12 फीट की दूरी पर चूने से निशान लगवाना शुरू किया। लोगों के अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए बाजार के मुख्य चौक तक गया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आई 10 दुकानों के चबूतरे को बुलडोजर से तोड़वा दिया।

बाजार में हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सुग्रीव तिवारी, चौकी प्रभारी माहुल सुधीर कुमार सिंह, इंद्रमणि पटेल, सुरेंद्र निषाद, वरुण निषाद, माजिद अंसारी, प्रभाकर यादव आदि रहे।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की जा चुकी है। बाजार बड़ी है इसलिए एक दिन में ही हर जगह का अतिक्रमण हटाना संभव नहीं है। जल्दी ही फिर अभियान चलाकर माहुल को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Swati Shukla SDM: कौन हैं पीसीएस स्वाति शुक्ला? जिन पर योगी सरकार ने की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें: UPPCL: अब केस्को के कर्मचारी और इंजीनियर देंगे बिजली खर्च का हिसाब, घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।