यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Azamgarh News: विवाहिता का घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव, तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
बलरामपुर के शिवपुर गांव में एक विवाहिता का शव घर में लटका मिला। मृतका सोनी मौर्य की शादी 10 जुलाई 2024 को हुई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लग ...और पढ़ें

HighLights
- विवाहिता का शव घर में लटका मिला
- दहेज हत्या का आरोप, मामला दर्ज
- पति हिरासत में, पुलिस जांच जारी
संवाद सहयोगी, बलरामपुर (आजमगढ़)। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता का घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिला है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस सास-ससुर समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़तालव कर रही है।
अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर विकार निवासी राममिलन मौर्य ने 10 जुलाई 2024 को अपनी पुत्री 20 वर्षीया सोनी मौर्य की शादी महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी राहुल मौर्य के साथ की थी। राहुल दिल्ली में ट्रक चलाता है। इस समय वह घर आया है। सोनी शादी के एक माह ससुराल में रहने के बाद अपने मायके चली गई। दूसरी बार 20 दिन पूर्व उसका गौना हुआ तो वह ससुराल आई थी।
पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सामान दिए थे। गौना में वाशिंग मशीन की मांग ससुराल वालों ने की। पति राहुल अपनी भाभी की बहन से फोन पर बात करता था। सोनी के विरोध करने पर प्रताड़ित करता था। मंगलवार की सुबह सोनी के ससुर ने मायके फोन कर फांसी लगाने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे, इसके पूर्व पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महराजगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।