विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ में झोपड़ी में लगी आग, सो रही बालिका जिंदा जली; घटना के समय शाद समारोह में गया था परिवार

Published: Mon, 22 Apr 2024 01:28 AM (IST)

रौनापार क्षेत्र के महुआ पिपरौटी गांव में सुबह लगभग नौ बजे एक रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने ...और पढ़ें

आजमगढ़ में झोपड़ी में लगी आग, सो रही बालिका जिंदा जली
आजमगढ़ में झोपड़ी में लगी आग, सो रही बालिका जिंदा जली

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। रौनापार क्षेत्र के महुआ पिपरौटी गांव में सुबह लगभग नौ बजे एक रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से आठ वर्षीय बालिका की जलकर मौत हो गई। 

गांव निवासी राजकुमार सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ चचेरे भाई रामहित की बेटी की हल्दी की रस्म में शामिल होने गए थे। झोपड़ी में उनकी आठ वर्षीया पुत्री अंशिका चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। 

आग की लपटें देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। तेज हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में सो रही बालिका आग की लपटों में घिर गई। बाहर खड़े परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अंशिका की मौत हो चुकी थी। 

आग से गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। अंशिका के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग चचेरे भाई रामहित की लड़की की शादी में भाग लेने गए थे। अंशिका चार बहन व भाइयों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा दो में पढ़ती थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।