विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Traffic Police : हर माह चार हजार वाहनों का चालान, फिर भी मान नहीं रहे ‘नादान’

Published: Mon, 01 Jul 2024 09:27 PM (GMT+05:30)

UP News in Hindi बता दें कि जांच में बाइक सवार ज्यादा निशाने पर रहते हैं। जिसमें हेलमेट न पहनने ...और पढ़ें

हेलमेट नहीं पहनने वालों पर पुलिस लगातार सख्ती कर रही है।
हेलमेट नहीं पहनने वालों पर पुलिस लगातार सख्ती कर रही है।

HighLights

  1. छह माह में 31,459 वाहनों का ई-चालान, 316 सीज व वसूले 14. 54 लाख शमन शुल्क
  2. जिले में 88 चिह्नित स्थानों पर प्रतिदिन होती है चेकिंग
  3. यातायात नियमों के पालन को पुलिस करती है कार्रवाई

सुधीर तिवारी, आजमगढ़। यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रतिदिन कार्रवाई होती है। बावजूद इसके चालक नादानी करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। प्रतिदिन पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में चार सौ से अधिक वाहनों का चालान करती है। उसके बाद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार दिखाई देते हैं।

शहर के लगभग हर चौराहे सहित यातायात व थानों की पुलिस 88 स्थलों पर चेकिंग करती है। नियमों की धज्जियां उड़ाने में पुलिस की जवान भी शामिल हैं। प्रतिदिन तीन सौ से लेकर चार सौ तक वाहन चालान किए जाते हैं।

इसमें चार पहिया व दाे पहिया वाहन शामिल हैं। जांच में बाइक सवार ज्यादा निशाने पर रहते हैं। जिसमें हेलमेट न पहनने, बाइक सवार तीन, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि चेक किए जाते हैं। 28 जून तक पुलिस ने 31 हजार,459 वाहनों का ई-चालान करते हुए 316 वाहन सीज किया है। वहीं, शमन शुल्क में 14 लाख, 54 हजार रुपये वसूले गए हैं।

सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना सभी की लिए जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जाता है। कुछ लोग अभी भी मनमानी तरीके से गाड़ियां चला रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

-विवेक त्रिपाठी, एएसपी यातायात।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।