Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghosi Bypoll 2023: शि‍वपाल ने केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा के ल‍िए बताया अशुभ, ओपी राजभर के बारे में कही ऐसी बात

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 06:34 PM (IST)

    शि‍वपाल यादव ने कहा क‍ि मैनपुरी के चुनाव में भी केशव प्रसाद मौर्य दावा कर रहे थे कि सपा की जमानत जब्त होगी जबकि ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केशव ने ...और पढ़ें

    शि‍वपाल ने कहा क‍ि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के लिए अशुभ हैं।- फाइल फोटो
    शि‍वपाल ने कहा क‍ि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के लिए अशुभ हैं।- फाइल फोटो

    आजमगढ़, संवाद सहयोगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शुक्रवार को घोसी उपचुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले रोडवेज स्टैंड के पास स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीतेगी।

    'डिप्टी सीएम खुद सिराथू में अपनी सीट नहीं बचा पाए'

    कहा कि मैनपुरी के चुनाव में भी केशव प्रसाद मौर्य दावा कर रहे थे कि सपा की जमानत जब्त होगी, जबकि ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केशव ने पिछले विधानसभा चुनाव में जहां-जहां अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, वहां-वहां सपा भारी मतों के अंतर से जीती। डिप्टी सीएम खुद सिराथू में अपनी सीट नहीं बचा पाए, जनता ने उन्हें हरा दिया।

    शि‍वपाल ने कहा- भाजपा के ल‍िए अशुभ हैं केशव प्रसाद मौर्य

    शि‍वपाल ने कहा क‍ि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के लिए अशुभ हैं। शिवपाल ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि इनके बारे में पूरा देश जान गया है। पहले वह प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को गुजरात और मुख्यमंत्री को गोरखपुर भेजने की बात करते थे। इन्हें मैं गंभीरता से नहीं लेता। संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है।

    भाजपा का विकास, सपा का एजेंडा अपराधीकरण: केशव प्रसाद

    मऊ, जागरण संवाददाता। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा चुनावी मुद्दा विकास का है। वहीं सपा का एजेंडा और मकसद अपराधीकरण का है। घोसी की जनता मतदान के दिन चमत्कार करके भाजपा प्रत्याशी को वोट करेगी। सरकार के कार्यों की बदौलत 100 में से 75 प्रतिशत वोट हमारा है। कमल पर पड़ने वाला एक-एक वोट विकास की तरफ बढ़ते हुए हमारे कदम के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। डिप्टी सीएम भाजपा घोसी उपचुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित विश्वकर्मा समाज का सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    खबरें और भी