यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gorakhpur Link Expressway बनकर हुआ तैयार, इन चार जिलों को मिलेगा लाभ; लागत से लेकर रूट तक पूरी डिटेल
Gorakhpur Link Expressway गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे सहजनवां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सलारपुर तक बना है। इससे गोरखपुर समेत चार जिलों को लाभ होगा और ...और पढ़ें

HighLights
- एक्सप्रेस-वे से चार जिलों को होगा लाभ |
- लखनऊ का सफर होगा आसान |
- औद्योगिक गलियारा से रोजगार के अवसर |
संवाद सहयोगी, आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे सहजनवां के पास जैतपुर से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जिले के सलारपुर से जुड़ा है। सात हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत से तैयार 91.35 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर व आजमगढ़ सहित चार जिले के लोग सीधे तौर पर लाभांवित होंगे।
गोरखपुर और आजमगढ़ के मध्य सांस्कृतिक तथा व्यावसायिक मूल्यों के शीघ्र आदान-प्रदान के लिए शासन ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्मित करने का निर्णय था। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे तीव्र संपर्क और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा साथ ही साथ संबंधित क्षेत्र के जनमानस को भी एक दूसरे के और निकट लाने में मदद करेगा। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने से लखनऊ का सफर 3.30 से चार घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
गोरखपुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ की तुलना में एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की दूरी करीब 30 से 40 किमी अधिक है, लेकिन कोई अवरोध नहीं होने की वजह से समय कम लगेगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के चालू होने से आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और परिवहन और व्यापार में तेजी आएगी। इन परियोजना के पूरा होने से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जाएगा, जिससे उद्योगों को लाभ होगा। इस परियोजना में लगभग 5800 हेक्टेयर क्षेत्र में निवेश किया जाएगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे फोर लेन चौड़ा द्रुतगामी मार्ग है, जो गोरखपुर के जैतपुर गांव को आजमगढ़ जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सलारपुर गांव से जोड़ता। सालारपुर गांव दोस्तपुर और निजामाबाद के बीच स्थित है।
परियोजना से जुड़ी प्रमुख बातें
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना है। इस गलियारे को उत्तर प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। गोरखपुर में धुरियापार औद्योगिक गलियारे के लिए 5500 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
खबरें और भी
एक्सप्रेस वे के चालू होने से आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और परिवहन और व्यापार में तेजी आएगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस परियोजना के पूरा होने से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।