यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के इस जिले में छह महीने में 31,459 वाहनों के ई-चालान, फिर भी नहीं हो रहा नियमों का पालन; यहां 88 जगहों पर होती है चेकिंग
आजमगढ़ के लगभग हर चौराहे सहित यातायात व थानों की पुलिस 88 स्थलों पर चेकिंग करती है। नियमों की धज्जियां उड़ाने में पुलिस की जवान भी शामिल हैं। प्रतिदिन ...और पढ़ें

HighLights
- यातायात नियमों के पालन को लेकर रोजाना कार्रवाई
- जिले में 88 चिह्नित स्थानों पर प्रतिदिन होती है चेकिंग
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रतिदिन कार्रवाई होती है। बावजूद इसके चालक नादानी करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। प्रतिदिन पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में चार सौ से अधिक वाहनों का चालान करती है। उसके बाद भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिना हेलमेट पहने बाइक सवार दिखाई देते हैं।
शहर के लगभग हर चौराहे सहित यातायात व थानों की पुलिस 88 स्थलों पर चेकिंग करती है। नियमों की धज्जियां उड़ाने में पुलिस की जवान भी शामिल हैं। प्रतिदिन तीन सौ से लेकर चार सौ तक वाहन चालान किए जाते हैं। इसमें चार पहिया व दाे पहिया वाहन शामिल हैं।
जांच में बाइक सवार ज्यादा निशाने पर रहते हैं। जिसमें हेलमेट न पहनने, बाइक सवार तीन, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि चेक किए जाते हैं। 28 जून तक पुलिस ने 31 हजार,459 वाहनों का ई-चालान करते हुए 316 वाहन सीज किया है। वहीं, शमन शुल्क में 14 लाख, 54 हजार रुपये वसूले गए हैं।
माहवार वाहन चालान की स्थिति
| माह | ई-चालान संख्या | सीज | शमन शुल्क |
| जनवरी | 9149 | 67 | 5,17,400 |
| फरवरी | 5266 | 40 | 2,65,500 |
| मार्च | 4819 | 58 | 2,87,900 |
| अप्रैल | 4453 | 58 | 2,04,700 |
| मई | 2411 | 43 | 77,600 |
| जून (28 तक) | 5361 | 50 | 1,00,900 |
एएसपी यातायात विवेक त्रिपाठी के अनुसार, सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना सभी की लिए जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन अभियान चलाया जाता है। कुछ लोग अभी भी मनमानी तरीके से गाड़ियां चला रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।