Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Samman Nidhi: किसानों ने नहीं कराए ई-केवाईसी, 14 वीं किस्त से हो सकते हैं वंचित; 31 तक अंतिम मौका

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 11:45 AM (IST)

    आजमगढ़ में सात लाख़ 53 हजार 979 पंजीकृत किसानों में पांच लाख 48 हजार 853 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी करा लिया है। ...और पढ़ें

    किसानों ने नहीं कराए ई-केवाईसी, 14 वीं किस्त से हो सकते हैं वंचित
    किसानों ने नहीं कराए ई-केवाईसी, 14 वीं किस्त से हो सकते हैं वंचित

    जागरण संवाददाता आजमगढ़ : जिले में सात लाख़, 53 हजार, 979 पंजीकृत किसानों में पांच लाख, 48 हजार, 853 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी करा लिया है। दो लाख, पांच हजार, 126 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है।

    31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं कराए, तो 14 वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ पाने वाले सभी किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। पात्र सभी लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना ई-केवाईसी 31 जुलाई पूर्व अनिवार्य रूप से करा लें जिससे वे आगामी किस्तों का लाभ पा सकें।

    उपकृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल पर स्वयं के मोबाइल से ई-केवाईसी का विकल्प चुनकर पर ओेटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।