विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Azamgarh News: स्कॉर्पियो के नाम पर धोखाधड़ी, आजमगढ़ में अनुदेशक से दो लाख की ठगी

Published: Sat, 12 Apr 2025 03:08 PM (IST)

आजमगढ़ के माहुल कस्बे में स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर सत्यप्रकाश यादव नामक एक अनुदेशक से तीन ठगों ने दो ...और पढ़ें

घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण
घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर के इनन्हा का रहने वाला है पीड़ित
  2. पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए कर रही जांच-पड़ताल

संवाद सूत्र, जागरण, माहुल (आजमगढ़)। आजमगढ़ स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर ठगी संवाद सूत्र के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो बेचने के बहाने तीन ठगों ने अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के निवासी सत्यप्रकाश यादव से दो लाख रुपये ठग लिए। सत्यप्रकाश यादव एक अनुदेशक हैं।

डेयरी पर हुई मुलाकात सत्यप्रकाश गांव में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं और बंदीपुर में डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले साहिल नाम का एक व्यक्ति डेयरी पर आया और कहा कि 2019 मॉडल की एक स्कॉर्पियो 3.5 लाख रुपये में बिक रही है।

पैसे लेकर हुए फरार जरूरत होने पर सत्यप्रकाश ने साहिल से गाड़ी दिखाने को कहा। दो दिन बाद साहिल दो लोगों के साथ स्कॉर्पियो लेकर डेयरी पहुंचा। गाड़ी देखने के बाद सत्यप्रकाश उसे 3.5 लाख में खरीदने को तैयार हो गए। तय समय पर माहुल के पवई रोड स्थित चस्का चाय स्टाल पर दोनों पक्ष मिले।

इसे भी पढ़ें- बरेली में एक्सपायर कॉस्मेटिक रैकेट का भंडाफोड़, 100 वाला माल 20 रुपये में खरीदते थे; लोगों की स्किन से खिलवाड़

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


पुलिस ने शुरू की जांच सत्यप्रकाश द्वारा दिए गए दो लाख रुपये लेकर साहिल गिनती करते हुए अशरफिया इंटर कॉलेज की तरफ बढ़ गया। तभी बाइक सवार दो लोग माहुल की तरफ से आए और साहिल रुपये का बैग लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें- बस्ती में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत; 15 घायल

शिकायत दर्ज सत्यप्रकाश यादव ने माहुल और अहरौला पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है फिर भी पड़ताल की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।