विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुभासपा युवा मंच के नेता ने दी डीएम आवास पर आत्मदाह की धमकी, सीएम तक ईमेल से भेजी सूचना

Published: Fri, 21 Nov 2025 04:44 PM (IST)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) युवा मंच के एक नेता ने डीएम आवास पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुभासपा नेता ने दी आत्मदाह की धमकी

  2. डीएम आवास पर आत्मदाह की चेतावनी

  3. सीएम को ईमेल से भेजी सूचना

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने दबंगों से परेशान हो कर आत्मदाह करने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से लेकर आजमगढ़ के मंडलायुक्त डीआईजी और डीएम को ईमेल भेज कर तीन दिन का समय दिया है।

मुख्यमंत्री और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ईमेल द्वारा प्रेषित पत्र में सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि कंदरा गांव में उनके पूर्वजों के नाम से बटवारा शुदा आबादी की जमीन और पुराना मकान है।

तीन माह पूर्व जब वे जानवरों आदि से सुरक्षा के लिए उक्त जमीन की चहारदीवारी करने गया तो समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक की सह पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उसे रोक दिया गया।तभी से वे अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे।

अभिषेक उपाध्याय का यह भी कहना है कि राजस्व और पुलिस विभाग की जांच में भी वह भूमि उनकी पुश्तैनी सिद्ध हो चुकी है फिर भी प्रशासन उन दबंगों के आगे असहाय है। सरकार में रहते हुए भी दबंग उनको और परिवार को लगातार गाली दे रहे और जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनाने दे रहे। वह अधिकारियों के यहां चक्कर काट काट कर निराश हो गया है और मानसिक रूप से परेशान है उसे अपनी प्रतिष्ठा बचाना मुश्किल है।

हाल में ही दो दिन पहले वह अपनी चारदीवारी का निर्माण प्रशासन के निर्देश पर शुरू भी किया तो दबंगों ने ईट पत्थर चलाकर काम को रोकवा दिया।जिसमे उनके पिता अशोक उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।

प्रेषित ईमेल में अभिषेक उपाध्याय ने यह भी कहा कि यदि तीन दिन के अंदर चारदीवारी का निर्माण नहीं होता है तो वह जिलाधिकारी आजमगढ़ के आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है अभिषेक के आत्मदाह की चेतावनी मेरे संज्ञान में नहीं है।यदि ऐसा है तो प्रकरण गंभीर है जो भी न्यायोचित होगा कार्यवाही होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।